14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्राओं ने लगाए हैंडक्राफ्ट, केक और सौंदर्य सामग्री के स्टॉल, एक्सीलेंस गर्ल्स कॉलेज में कॅरियर अवसर मेले

कॉलेज की छात्राओं ने भी लगभग 23 स्टॉल लगाए। जिनमें छात्राओं ने इंक्यूवेशन सेन्टर से प्राप्त प्रशिक्षण बाद निर्मित सामग्रियों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jan 04, 2025

sagar

sagar

एक्सीलेंस गल्र्स कॉलेज में शुक्रवार को कॅरियर अवसर मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 30 स्टॉल लगाए गए। विभिन्न कंपनियों ने स्टॉल लगाकर छात्राओं को रोजगार की जानकारी दी। वहीं कॉलेज की छात्राओं ने भी लगभग 23 स्टॉल लगाए। जिनमें छात्राओं ने इंक्यूवेशन सेन्टर से प्राप्त प्रशिक्षण बाद निर्मित सामग्रियों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। साथ ही साथ स्वनिर्मित सामग्रियों जैसे हैण्डक्राफ्ट, व्यजनों, सौंदर्य सामग्री, सजावटी वस्तुओं एवं पापड़, अचार, गजक, केक, मंगौडी आदि के स्टॉल लगाए। स्टॉल लगाने वाली छात्राओं से लोगों ने हजारों रुपए की खरीददारी की। प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी के निर्देशन एवं स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रतिमा खरे के मार्गदर्शन में मेला लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि समाज सेविका अनुश्री जैन, कुलसचिव डॉ. शक्ति जैन, जनभागीदारी अध्यक्ष मनीषा मिश्रा, डॉ. नीरज दुबे, पंचम सनौडिया, प्रतिभा चौबे, प्रासुख जैन एवं विनय मिश्रा शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों ने महाविद्यालय की लगभग 107 छात्राओं का पंजीयन प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भौतिक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा खटीक एवं डॉ. आशुतोष शर्मा द्वारा किया गया। आभार शुभम दुबे ने माना।