
जिला विपणन अधिकारी ने समीक्षा बैठक की
सागर. कृषि उप संचालक राजेश त्रिपाठी और जिला विपणन अधिकारी रोहित बघेल ने समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र के किसान संगठनों के साथ उर्वरक उपलब्धता, वितरण, कृषि आदान व्यवस्था एवं आगामी रबी सीजन के लिए उर्वरक और बीज योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कृषि उप संचालक ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के साथ-साथ खुरई के शरबती गेहूं व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। किसान संगठनों ने बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया।
Published on:
05 Sept 2025 08:29 pm
