सागर

किसानों को नरवाई, जैविक खेती व सोयाबीन फसल प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

विकसित कृषि संकल्प अभियान सागर. विकसित कृषि संकल्प अभियान के चौथे दिन सोमवार को संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत बन्नाद, ढाना एवं बरोदा में किसानों से संवाद कर उन्हें प्रशिक्षित किया। टीम ने जैविक खेती, नरवाई प्रबंधन एवं बेहतर सोयाबीन प्रबंधन के उपाय के साथ ही फसलों की लागत कम करने और शुद्ध आय बढ़ाने […]

less than 1 minute read
Jun 03, 2025
विकसित कृषि संकल्प अभियान

विकसित कृषि संकल्प अभियान

सागर. विकसित कृषि संकल्प अभियान के चौथे दिन सोमवार को संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत बन्नाद, ढाना एवं बरोदा में किसानों से संवाद कर उन्हें प्रशिक्षित किया। टीम ने जैविक खेती, नरवाई प्रबंधन एवं बेहतर सोयाबीन प्रबंधन के उपाय के साथ ही फसलों की लागत कम करने और शुद्ध आय बढ़ाने के उपायों बताए। भोपाल से डॉ. भूषण बाबू ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश के कृषि संस्थाओं में विगत वर्षों में हुए शोध के परिणामों एवं जानकारियों को किसानों तक पहुंचाना और उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित करना है। डॉ. ममता सिंह ने मिट्टी परीक्षण के नमूने व संस्तुति मात्रा में पोषण प्रबंधन के गुर बताए। अनिल राय ने उर्वरक डीएपी के अन्य उपलब्ध विकल्प एवं खेती में आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान किया। उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण में ढाना एवं बरोदा में किसानों को जैविक खेती के प्रमुख घटकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खरीफ में अधिक बारिश की स्थिति में पानी नालियों से निकल जाएगा और सोयाबीन की फसल को नुकसान नहीं होगा।

Published on:
03 Jun 2025 06:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर