
For the prevention and control of corona virus, jingle song will now r
सागर. कोरोना वायरस को लेकर स्थितियों को नियंत्रण में रखने के लिए जुटे जिला प्रशासन ने अब लोगों में जागरुकता के लिए कचरा गाडि़यों से प्रचार करने की निर्णय लिया है। गुरुवार को कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक के निर्देष पर आयुक्त नगर निगम आरपी अहिरवार ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर के माध्यम से कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए एक जिंगल तैयार करवाया है। यह गीत प्रतिदिन सुबह एवं शाम को शहर में कचरा एकत्रित करने वाली कचरा गाडिय़ों में चलाकर आमजन को जागरूक किया जाएगा। निगमायुक्त अहिरवार ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे। आवश्यकता आमजनों को जागरुक होने की है। इसी के मद्देनजर कचरा गाडि़यों में जिंगल सांग बजाया जाएगा। यह कचरा गाड़ी सुबह से विभिन्न वार्डों में घमकर लोगों के धरों से कचरा एकत्रित करती हैं। इन गाडि़यों स्वच्छा के प्रति जागरुकता के लिए संदेश दिया जाता है। यह संदेश लोगों को याद भी हो गया है।
Published on:
20 Mar 2020, 9:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.