सागर

video: पारिवारिक विवाद में चार भाइयों में जमकर मारपीट

सभी घायल सिविल अस्पताल में भर्ती

less than 1 minute read
Jan 08, 2023
Four brothers fiercely fight in family dispute

बीना. खिमलासा थानांतर्गत ग्राम पथरिया जेगन में शनिवार की रात में पारिवारिक विवाद के चलते चार भाई आपस में भिड़ गए। मारपीट में गंभीर चोटें आने पर सिविल अस्पताल खुरई में भर्ती कराया गया है, जिसमें से दो के लिए सागर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते छक्की लाल पिता सिंगान लाल पारदी (45) व उसके भाई हेमंत लाल (28) के बीच विवाद हो रहा था। विवाद को देखते हुए ब्रजेशलाल पारदी (35), प्रवेशलाल पारदी (37) बीच बचाव करने के लिए आ गए। इसी दौरान चारों भाई आपस में भिड़ गए, जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी लाठी, रॉड लेकर आ गए और आपस में भिड़ गए। घटना में चारों भाई घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल खुरई में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छक्की लाल व प्रवेश पारदी को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। ब्रजेश की पत्नी किरन बाई पारदी ने बताया कि उसका पति विवाद को रोकने के लिए गया था, लेकिन छक्की लाल ने ब्रजेश के साथ भी मारपीट कर दी। शोलू, हेमेश और छक्कीलाल ने घर में लगी टीवी तोड़ दी व गृहस्थी के सामान में भी तोडफ़ोड़ कर दी। इसके अलावा घर में रखे 12 हजार रुपए नकद ले जाने का आरोपी भी किरन बाई ने लगाया है।

Published on:
08 Jan 2023 08:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर