
मकरोनिया थाना क्षेत्र के गौर नगर में बदमाश एक सूने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चुरा ले गए। युवक जब घर वापस लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस के अनुसार गौर नगर में एमआइजी-22 निवासी 34 वर्षीय देशराज सिंह पुत्र हेमराज सिंह सोलंकी ने शिकायत में बताया कि वह एक ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। वह घर पर ताला डालकर परिवार के साथ रीवा गया था। चार दिन के बाद जब वापस सागर पहुंचा, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। अंदर कमरे में पहुंचे तो वहां रखी अलमारी का भी लॉक टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था।
देशराज ने बताया कि बदमाश अलमारी में रखे पत्नी के सोने के तीन पेंडल, सोने के दो गुरिया, सोने की नाक की लोंग, टॉप्स, एक चांदी का छोटा गिलास, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बच्चे के चांदी के कंगन, चार चांदी की बिछिया व नकद रुपए चोरी हुए हैं।
Published on:
20 May 2025 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
