29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवहन न होने से तीनों उपार्जन केंद्रों पर पड़ा अनाज

परिवहन न होने से तीनों उपार्जन केंद्रों पर पड़ा अनाज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Manish Kumar Dubey

•

Updated: 28 May 2020, 5:38 PM IST

परिवहन न होने से तीनों उपार्जन केंद्रों पर पड़ा अनाज

परिवहन न होने से तीनों उपार्जन केंद्रों पर पड़ा अनाज

बेमौसम बारिश से चिंता
जैसीनगर. कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए जैसीनगर हड़ा और रीछई उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। कृषि मंडी की गोदामों में क्षमता के मुताबिक बोरियां भर चुकी हैं। तीनों उपार्जन केंद्रों से गेहूं का परिवहन नहीं होने से खुले में हजारों क्विंटल गेहूं की बोरियां पड़ीं हैं जिससे केंद्र के प्रबंधक और किसान दोनों परेशान हैं।
वही जैसीनगर, हडा और रीछई उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधको का कहना है कि हम लोगों ने कई बार जिले मैं अधिकारियों को परिवहन के संबंध में सूचित किया है लेकिन परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है ऐसे में अगर बारिश हो जाए तो यह बोरियां भीग जाएंगी।
अब सवाल खड़ा होता है अगर बेमौसम बारिश आ गई और इस तरह खुले आसमान में रखा गेहूं भीग गया तो काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। चना खरीदी केंद्र में बारदाना ना होने से किसानों की चने की तुलाई नहीं हो रही है। वही जैसीनगर चना उपार्जन केंद्र के प्रबंधक स्वतंत्र जैन ने बताया कि बारदाने की कमी समस्या है जिससे किसान परेशान हो रहे हैं और हमने उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया है लेकिन जिला से बारदाना की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक राजेंद्र वायकर का कहना है कि इस बार पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा खरीदी हुई। परिवहन के संबंध मे कलेक्टर ने समीक्षा बैठक मे भी नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी से शीघ्र ही जिले के उपार्जित केंद्रो से परिवहन के आदेश दिए है। शीघ्र ही सभी केंद्रो से परिवहन
किया जाएगा।