12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु बदल रहे हैं राशि, जानिए किन जातकों को होगा लाभ

इस माह छह ग्रह राशि बदल रहे हैं, गुरु के राशि बदलने से सभी के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं.

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rajesh Joshi

Sep 09, 2017

guru graha is changing the zodiac

guru graha is changing the zodiac

सागर. सितंबर माह में 6 ग्रह अपनी राशि एक साथ बदलेंगे, जिसका प्रभाव आपके जीवन में कई बड़े परिवर्तन लेकर आ सकता है। इस दौरान कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्टों का कारण बनेंगे। वहीं, कुछ के लिए ये बदलाव खुशहाली का कारण भी बनेंगे। ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी ने बताया कि उपरोक्त छ: ग्रहों में से सूर्य, बुध और शुक्र तीव्र गति ग्रह होने के कारण लगभग प्रत्येक माह अपनी राशि बदलते हैं। इसलिए इनके गोचर का प्रभाव व्यक्ति विशेष पर बहुत लंबे समय तक नहीं रहता है। शेष ग्रह गुरु, राहु, केतु एक से डेढ़ वर्ष की अवधि में ही राशि बदलते हैं।

१२ सितंबर अश्विन कृष्ण पक्ष, सप्तमी, मंगलवार को देव गुरु बृहस्पति प्रात: 6.51 बजे सिंह राशि से निकलकर अपने शत्रु शुक्र की तुला राशि में चित्रा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। शुक्र दानव गुरु है और वृहस्पति देव गुरु। शुक्र की राशि में कोई ग्रह नीचत्व प्राप्त नहीं करता है। परंतु शुक्र, गुरु की मीन राशि में उच्चस्थ होते हैं। 13 माह बाद देव गुरु राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, कन्या, धनु, कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा।

यह पड़ेगा प्रभाव
मेष- रोगों से मुक्ति मिलेगी, आय में बढ़ोतरी हो सकती है
वृषभ- शत्रुओं पर विजय, कैरियर में भी आपको सफलता
मिथुन- नौकरी में बदलाव, दांपत्य जीवन में सुधार
कर्क- धार्मिक यात्रा संभावित
सिंह- वैवाहिक जीवन में प्रवेश
कन्या- कोई बड़ी सफलता
वृश्चिक- खर्चे बढ़ेंगे
तुला- आय व सेहत में सुधार होगा
धनु- सुख और आंनद के योग
मकर- धन संचय में बढ़ोतरी
कुंभ- समस्याओं का होगा अंत
मीन- कार्यक्षेत्र में घटनाएं

केतु भी करेगा स्थान परिवर्तन : राहु की तरह केतु भी 9 सितंबर को प्रात 7.39 को कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा।

18 माह बाद प्रवेश
राहु 9 सितंबर से प्रात: 7.39 से सिंह राशि से कर्क राशि में 18 माह बाद प्रवेश करेगा। राहु विगत 18 अगस्त को 4.47 बजे कर्क राशि में प्रवेश कर चुका है। आधुनिक ज्योतिष में स्पष्ट राहु को अधिक मान्यता है यह राहु कर्क में 23 मार्च 2019 तक रहेगा।