27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में गूंजा हरे रामा, हरे कृष्णा मंत्र

संकीर्तन यात्रा से धर्ममय हुआ माहौल

2 min read
Google source verification

सागर

image

Hamid Khan

Jan 02, 2018

Hare Rama Hare Krishna Mantra

Hare Rama Hare Krishna Mantra

बीना. श्री राधे-राधे मंडल के नेतृत्व में सोमवार को धूमधाम से संकीर्तन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्रभातफेरी के दो वर्ष पूरे होने पर निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। नव वर्ष के पहले दिन निकाली गई संकीर्तन यात्रा से पूरे शहर में धर्ममय माहौल हो गया। हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन से पूरे शहर में गूंज उठी।
संकीर्तन यात्रा सुभाष वार्ड ग्वालटोली से दोपहर दो बजे शुरू हुई जो कच्चा रोड, सर्वोदय चौराहा, कॉलेज तिराहा, गांधी तिराहा, बड़ी बजरिया होते हुए वापस सुभाष वार्ड में ही संकीर्तन यात्रा का समापन हुआ। समापन पर युवा ग्वाल समिति ने यात्रा का स्वागत सुभाष वार्ड में किया। संकीर्तन में भजन गायक वॉबी राजा ललितपुर व कृष्णहरि राधे-राधे मंडल सागर ने संकीर्तन गाया। भगवान का कीर्तन करते हुए श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। संकीर्तन यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और लोगों ने पुष्पवर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। राधे-राधे मंडल की महिला सदस्यों ने भी संकीर्तन में शामिल होकर धर्मलाभ लिया संकीर्तन के माध्यम से शहर के लोगों से कहा गया कि सभी वार्डों में लोग टोलियां बनाकर सुबह प्रभातफेरी अवश्य निकालें। संकीर्तन यात्रा में त्रिदंडी स्वामी श्री राधारमणदास महाराज सागर, कुंजबिहारी दास, लल्लन यादव, डॉ. रुपनारायण, राकेश सेन, राजेश श्रीवास्तव, जोधनसिंह, चंदू बाधवानी, अजय ताम्रकार, दयाल सोनी, बद्रीप्रसाद सोनी, वीरेन्द्र ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा
बीना. छोटी बजरिया स्थित 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ जिनालय में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन सोमवार को विमानोत्सव के साथ हुआ। सुबह प्रतिष्ठाचार्य ब्र. नरेश भैया और क्षुल्लक देवानंद सागर महाराज के सान्निध्य में भगवान श्री 1008 मुनिसुव्रत नाथ का महामस्तकाभिषेक 108 स्वर्ण और रजत कलशों से किया गया और शांतिधारा की गई।
दोपहर में मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें रजत विमान में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा विराजित थी। शोभायात्रा चैतन्य धाम सागर गेट, बड़ी बजरिया जैन मंदिर, महावीर चौक, गांधी तिराहा होते वापस मंदिर पर संपन्न हुई। मंदिर में भगवान का अभिषेक हुआ। क्षुल्लक देवानंदसागर महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि चलते समय चार कदम जमीन पर देखकर चलना चाहिए, जिससे कोई जीव पैरों के नीचे न आए और बैठने के पहले भी जमीन को देखना चाहिए। मीठे वचन बोलें और सात्विक भोजन करें इससे मन, वचन अच्छे होते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेशचंद जैन, मंत्री आरके जैन, विजय जैन, अशोक जैन, संजय जैन, मनीष जैन आदि शामिल हुए।