16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर उड़ा रंग और अबीर, भाई दूज पर बहनों ने भाई को तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र

जेल में लगाया भाई को तिलक

2 min read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Mar 12, 2020

होली पर उड़ा रंग और अबीर, भाई दूज पर बहनों ने भाई को तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र

होली पर उड़ा रंग और अबीर, भाई दूज पर बहनों ने भाई को तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र

सागर. होली के त्योहार पर शहर में मंगलवार को खूब रंग-गुलाल उड़ा। बच्चे एक-दूसरे के पीछे पिचकारियां लेकर रंग बरसाते हुए दौड़ लगा रहे थे, तो युवा भी मस्ती में एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। महिलाएं और युवतियां भी पीछे नहीं थीं। उनके हाथों में रंग से भरी बाल्टियां थीं। संगीत के बिना होली का आनंद कुछ अधूरा रहता है। सो, गली-गली रंग बरसे भीगी चुनरवाली, होली खेलें रघुवीरा अवध में और आज न छोड़ेंगे बस हमजोली जैसे गाने भी गूंज रहे थे। मंगलवार को गली मोहल्लों में लाल, हरा,सिल्वर, गोल्डन सहित कई रंगों से रंगे हुरियारों की टोलियां नजर आ रही थीं। युवाओं की टोलियां शहर में जगह-जगह रंग गुलाल खेल रही थीं।

रंगोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भाई दूज का त्योहार मनाया गया। इसी दिन कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा की गई। भाई दूज को लेकर बुंदेलखंड में विशेष स्थान दिया गया है। इस दिन भाई की कुशलता एवं लंबी उम्र की कामना के लिए घरों में पूजन किए गए। पं. शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि इसे लेकर पौराणिक कथा भी है कि स्वयं यम की बहन यमुना ने अपने भाई से वर मांगा था कि जो भी भाई इस दिन पवित्र नदी में स्नान करके अपनी बहन के यहां भोजन करे उसे मृत्यु का भय नहीं रहेगा। ऐसा भी कहा जाता है कि यही वह दिन है जब यम ने अपनी बहन यमुना का सत्कार स्वीकार कर उसके घर भोजन किया था। बहनों ने सुबह अपने घर और भाई के घरों में जाकर उन्हें टीका लगाया। कई जगह विष्णु एवं भगवान गणेश की पूजा हुई। गोबर के दूज बनाए और विधि-विधान से पूजा की।

जेल में लगाया भाई को तिलक
केंद्रीय जेल में भाईयों को तिलक लगाने के लिए बहनें पहुंची। यहां कतारबद्ध खड़े होकर भाईयों को तिलक लगाने के लिए बहनों ने इंतजार भी किया। बहनें भआई से मिलने और उसे प्यार का धागा बांधने के लिए दूर-दूर से यहां पहुंची। जेल में भाईदूज के दिन बहनों को बंदियों से खाल मुताकारत कराई गई। यहां भाई को रोली से टीका लगाकर मुंह मीठा कराया गया।