3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक पखवाड़े में कैसे निराकृत होंगे जिले के लंबित करीब 20 हजार राजस्व प्रकरण

लंबित राजस्व प्रकरण का निराकरण 15 दिन में करना होगा, जिले में अलग-अलग अवधि के करीब 20 हजार से ज्यादा प्रकरण लंबित हैं, राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर मैथिल ने दिए हैं निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shashikant Dhimole

•

Updated: 18 Mar 2020, 9:02 AM IST

How about 20 thousand revenue cases pending in the district in a fortn

How about 20 thousand revenue cases pending in the district in a fortn

सागर. जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों को एक पखवाड़े यानि 31 मार्च तक निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में विभिन्न अवधि के करीब 20 हजार प्रकरण लंबित हैं। 15 दिन में यह प्रकरण कैसे निराकृत होंगे यह सवाल राजस्व अमले के लिए मुसीबत बन कर उभर रहा है। प्रकरण निराकरण के निर्देश मंगलवार को कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए हैं। कलेक्टर मैथिल ने कहा कि नामांतरण, बंटवारे व सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण एवं राजस्व वसूली का लक्ष्य भी 30 मार्च तक अनिवार्य रूप से की जाए। बैठक में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व अमला मौजूद था। बैठक में कलेक्टर मैथिल ने 2 वर्ष से 5 वर्ष तक एवं 1 वर्ष से 6 वर्ष तक के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। अपर कलेक्टर जैन ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वरिष्ठ न्यायालयों द्वारा भेजे गए नोटिसों का जबाब प्रस्तुत करें साथ ही वादी एवं प्रतिवादी को भेजे गए नोटिस को समय पर तामील कराएं। इसके अलावा बंदोबस्त के प्रकरणों की सुनवाई कर शीघ्र करें। जिले के विभिन्न राजस्व सर्किलों में विभिन्न अवधि के 15 हजार से ज्यादा प्रकरण पेंडिंग हैं। सबसे ज्यादा करीब 8 हजार प्रकरण 3 माह के बीच के लंबित हैं जबकि सबसे कम 4 प्रकरण 5 साल से ज्यादा के अवधि के हैं।

लंबित प्रकरण एक नजर में

3 माह से लंबित- 8826

3 से 6 माह से लंबित- 4296

6 माह से 1 साल से लंबित- 4436

1 से 2 साल से लंबित-3160

2 से 5 साल से लंबित-1720

5 साल से अधिक के लंबित प्रकरण- 04