
Summer God is sleeping AC Fan eating fruit
सागर. गर्मी बढऩे के साथ ही मंदिरों में भगवान के लिए कूलर-पंखे लग गए हैं। साथ ही भोग भी शीतलता प्रदान करने वाला ही लगाया जा रहा है। इसमें आम का पना भी शामिल है। पंडितों के अनुसार मंदिर में स्थापित मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भगवान का अंश आ जाता है। इसलिए मौसम के हिसाब से भगवान की दिनचर्या भी बदल जाती है।
युगल सरकार के लिए लगा कूलर
तिली रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में शिवजी के लिए जलधारा का घड़ा और कूलर लगाया गया है। साथ ही मंदिर परिसर में स्थित भगवान युगल सरकार के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है। पुजारी पं शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही भगवान की दिनचर्या बदल जाती है। दिन में दो बार कूलर में पानी भरा जाता है।
रामजी सरकार ले रहे ठंडी हवा
भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी भगवान को गर्मी से बचाने कूलर लगाया गया है। मंदिर के पुजारी पं. मनोज तिवारी ने बताया कि भगवान को गर्मी न लगे, इसके लिए पंखा-कूलर लगातार चलते रहते हैं। बड़ाबाजार स्थित रामवाग मंदिर में पंखे की व्यवस्था है। महंत घनश्यामदास महाराज बताते हैं कि गर्मी में भगवान को शीतल भोग लगाया जा रहा है।
धनेश्वर में जलपात्र:
नगर के वृंदावन बाग मंदिर परिसर में राधाकृष्ण के अलावा और भी कई मंदिर हैं। यहां किसी में कूलर तो किसी मे पंखा लगा है। मंदिर के महंत नरहरिदास महाराज ने बताया कि आरती के समय में भी अलग-अलग ऋतुओं में समय परिवर्तन हो जाता है। बड़ा बाजार स्थित धनेश्वर में भी भगवान को गर्मी से बचाने के लिए उपाय किए गए हैं।
होगी मुश्किल
मौसम वैज्ञानिक आरआर त्रिपाठी के अनुसार अरब सागर में प्रति चक्रवात बनने से यहां नमी आएगी। राजस्थान से आने वाली गर्म हवा और ये नम हवा आपस में मिलेंगी। इससे सागर समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में गरज- चमक की स्थिति बनेगी। तेज हवाएं भी चलेंगी। त्रिपाठी ने बताया कि दो से तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की अनुमान है।
तपेगा दूसरा पखवाड़ा
वैज्ञानिक त्रिपाठी के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह में सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। तापमान पिछले तीन दिन से ४० डिग्री के पास दर्ज किया जा रहा है। तापमान अब सामान्य से ज्यादा ही रहेगा। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में तापमान ४३ डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।
Published on:
06 Apr 2018 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
