
सागर. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में मध्यप्रदेश की टीम अपने आखरी लीग मुकाबला सागर में बम्होरी रेंगुआ स्थित एमपीसीए के चंदू सरवटे क्रिकेट मैदान पर उतरेगी। 25 जनवरी से शुरू होने वाले इस 4 दिवसीय मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें सागर पहुंच चुकी हैं। मध्यप्रदेश की टीम ने बुधवार को मैदान पर पहुंचकर अभ्यास भी किया, जबकि झारखंड की टीम ने आराम किया। गुरुवार को दोनों ही टीमों का अभ्यास सत्र रहेगा।
सागर में होने वाले इस मुकाबले में जहां मध्यप्रदेश की टीम में इंडिया अंडर-19 वल्र्ड कल्प के खिलाड़ी सौम्य पाण्डेय और सोहम पटवर्धन हैं तो वहीं झारखंड की टीम में आइपीएल खिलाड़ी रॉबिन मिंज स्टार खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं। इस मुकाबले के लिए बीसीसीआई द्वारा नियुक्त अंपायर दिल्ली से अमित बंसल, महाराष्ट्र से मिहिर कुमार परमार व चेन्नई से रेफरी एएसके वर्मा गुरुवार की रात को सागर पहुंचेंगे, जबकि वीडियो एनालिस्ट जितेंद्र दियलानी और नवीन परसवानी की दोपहर तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा ऑनलाइन स्कोरर जयंत वानखेड़े और मैनुअल स्कोरर सुनील गुप्ता कल सागर पहुंचेंगे।
बुधवार शाम सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने मैच की तैयारियों का जायजा लिया। स्थानीय स्तर पर इस मुकाबले को कंडक्ट करने के लिए एक को-ऑर्डिनेटर्स की टीम भी बनाई गई है, जिसका चीफ को-ऑर्डिनेटर सत्यम त्रिपाठी को बनाया गया, सत्यम ही पूरी टीम को लीड करेंगे। मैच के लिए अनुज कुमार फोर्थ अंपायर की भूमिका में रहेंगे जबकि हर्षित विश्वकर्मा को मध्यप्रदेश टीम और गजेंद्र विश्वकर्मा को झारखंड टीम का लायसन मैनेजर, कुलप्रीत सिंह पन्नू वीडियो एनालिस्ट और चयनकर्ता का लायसन मैनेजर बनाया। इनके लिए सागर डिवीजन के अध्यक्ष प्रदीप लारिया सहित प्रबंध समिति ने अधिकृत किया था।
Updated on:
23 Jan 2025, 5:18 PM IST
Published on:
23 Jan 2025, 5:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.