23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालाब से निकली मूतिर्यों को बनाया झील दर्पण, दामोदर अग्निहोत्री की पहल

ऐतिहासिक झील हमारी पंरपराओं को संजोए हुए हैं

2 min read
Google source verification
Lakh Banjara Lake Mirror Damodar Agnihotri's

Lakh Banjara Lake Mirror Damodar Agnihotri's

सागर. पत्रिका के आह्वान पर लाखा बंजारा झील के भट्टो घाट पर १३ मई से श्रमदान चल रहा है। यह ऐतिहासिक झील हमारी पंरपराओं को संजोए हुए हैं, यह कलाप्रेमी दामोदर अग्रिहोत्री के झील दर्पण से भी पता चलता है। उन्होंने पिछले १५ दिनों में ही तालाब से प्राचीन और ब्रिटिशकालीन मूर्तियों को संग्रहित किया है। पक्की मिट्टी से बनी ये मूर्तियां बुंदेलखंड की परंपरा और संस्कृति को भी बयां कर रही हैं।
झील से भगवान गणेश, बुद्ध, तिरुपति बालाजी और तीज-त्योहार में उपयोग आने वाली मूर्तियां मिली हैं। अग्निहोत्री ने बताया कि ये सभी मूर्तियां कच्ची मिट्टी की बनी हुई हैं, इनमें कहीं कोई कलर का इस्तेमाल नहीं किया गया। लगभग १०० से २०० साल पुरानी बताई जा रही हैं। उन्होंने घर पर ही १५ वर्ष की मेहनत के बाद संग्राहलय बनाया है।
गणेश भगवान की दो प्रतिमाएं झील से मिली हैं, इनमें एक खड्गासन और एक नाव पर विराजमान प्रतिमा है। इनमें कहीं जोड़ नहीं है। हाथों से बनी यह प्रतिमा देखने में भी आकर्षक है।
पिछले वाले जिले में इस बार नहीं लगेगी चुनाव ड्यूटी
सागर. विधानसभा चुनाव के दौरान अफसरों की उन जिलों में ड्यूटी नहीं लगेगी जहां वे पिछले चुनाव में ड्यूटी कर चुके हैं। इस संबंध में चुनाव आयोग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग ने जारी निर्देश में कहा है कि एक ही जिले में तीन साल से डटे अधिकारियों को भी हटाया जाएगा। हालांकि राज्य सरकार ने एेसे अधिकारियों की सूची तैयार करना शुरू कर दी है। आइएएस और आइपीएस अफसरों का तबादला भी किया जा चुका है। अन्य अधिकारियों का तबादला किया जाना है। चुनाव घोषित होने के पहले इनके तबादले कर दिए जाने की संभावना है। सरकार जिन्हें नहीं हटाएगी चुनाव आयोग उन्हें हटा देगा।
समिति ने पांच साल में किया ६८० लोगों का अंतिम संस्कार
सागर. अपनत्व सेवा समिति का वार्षिक समारोह रविवार को म्यूनिसपल स्कूल कटरा बाजार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर अभय दरे रहे, जबकि अध्यक्षता अजय दुबे ने की। इस अवसर पर समिति के द्वारा किए गए कार्यों का विवरण देते हुए अध्यक्ष संतोष सोनी मारुति एवं सचिव आरडी बडोन्या ने बताया कि पिछले ५ सालों में ६८० लोगों का अंतिम संस्कार एवं अस्थि विसर्जन समिति द्वारा कराया है। पिछले एक साल में शव वाहन से करीब २४३ लोगों के घरों में वाहन भेजा गया। वाहन प्रभारी श्रीराम शर्मा को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरीश कुमार दुबे, सुभाष हर्डीकर, एनआर पात्रा, संजय तिवारी, आर संजय मिरा, सचिन भगत, सीपी शुक्ला, दिनेश दुबे, राजकुमार पटेल, एलके दुबे, भावेश, आरके कुशवाहा, मुकेश दक्ष, सुरेंद्र राजपूत, जेएल दुबे सहित अनेक अनेक लोग
उपस्थित थे।