
गांव में जेसीबी चलाकर की जमीन समतल, काटे जा रहे पेड़
जंगलों की दिनरात हो रही कटाई
बांदरी. वनों की सुरक्षा पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन वन अधिकारी शासन को योजनाओं को धता बताते हैं। ये योजनाओं पर पानी फेर रहे है। साथ ही वन विभाग की खाली पडी जमीन पर जेसीबी मशीन चलवाकर उसे उपजाऊ बनाने में लगे हुए हैं।
ग्राम पंचायत सेवन के तहत सेवन, हनोता, मडिया कीरत सहित आस पास के जंगल में खाली पडी हुयी वन भूमि पर वन विभाग के वन कर्मचारियों से मिलकर यहां के लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। वनकर्मी की मिलीभगत से जंगलों में लगे कीमती सागौन के पेड़ों की कटाई कर भूमि को समतल बनाया जा रहा है। साथ इन जंगलो मे वन माफिया भी सक्रिय है जो अवैध कटाई कर रहे है इन दिनों अवैध कटाई हो रही है। सैकड़ोंं पेड़ों की बलि दी जा रही है जिससे शासन को क्षति पहुंच रही है।
सेवन के रमेश पटेल ने बताया कि सेवन पंचायत के तहत सैंकडो एकड जमीन पर वन कर्मियों की मदद से ग्राम के लोग कब्जा कर चुके हैं। यहां पर गौ को चराने के लिए भी जमीन नहीं बची है। वन विभाग के कमाचारी से मिलकर वन भूमि में खड़े हरे-भरे पेड पौधों को काटकर जमीन को उपजाऊ बनाने के लिऐ समतल कर रहे है वन विभाग में शिकायत करने पर भी
कुछनही होता।
Published on:
8 Jun 2020, 5:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.