3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सियासी बवाल के बीच विधायकों ने विधायक निधि का किया उपयोग

विधायक निधि की राशि का उपयोग करने के मामले में नरयावली विधायक लारिया सबसे आगे, पूर्व गृह मंत्री व खुरई विधायक पीछे, वित्त वर्ष खत्म होने को जिले के आठो विधायकों ने लगभग खत्म की विधायक निध्रि, विधायक निधि से अधिकांश कार्य सामुदायिक भवन, सीसी रोड, चबूतरा आदि के शामिल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shashikant Dhimole

•

Updated: 14 Mar 2020, 9:00 AM IST

Legislators used MLA funds amid political turmoil

Legislators used MLA funds amid political turmoil

सागर. प्रदेश में मचे सियासी बवाल के बीच भी जिले के विधायकों ने अपनी विधायक निधि का लगभग उपयोग कर लिया है। सबसे ज्यादा राशि का उपयोग नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने किया है जबकि वित्त वर्ष समाप्ति के अंतिम चरण में सबसे पीछे पूर्व गृहमंत्री व खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह चल रहे हैं। उपयोग हुई राशि में सर्वाधिक कार्य सीसी रोड, सामूदायिक भवन, पानी का टेंकर, चबूतरा निर्माण आदि शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि विधायकों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रतिवर्ष 1 करोड़ 85 लाख की राशि स्वीकृत की जाती है।

जिले के आठ विधानसभाओं सागर, बीना, खुरई, नरयावली, बंडा, रहली,सुरखी, व देवरी में विधायकों ने अपनी निधि का उपयोग कर लिया है। योजना एवं सांख्यकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विधायकों ने अपनी निधि की लगभग 90 प्रतिशत का उपयोग कर लिया है। विधायकों को प्रति वर्ष मिलने वाली 1 करोड़ 85 लाख की राशि में से सबसे ज्यादा 1 करोड़ 79 लाख 53 हजार की राशि विभिन्न विकास कार्यो में खर्च की है। जबकि सबसे कम 1 करोड़ 50 लाख 25 हजार रुपए खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने खर्च की है। विधायक निधि के उपयोग करने के मामले में अधिकांश विधायकों का कहना है कि अभी वित्त वर्ष खत्म होने में एक पखवाड़े से ज्यादा है शेष राशि का उपयोग कर लिया जाएगा।

किसने कितनी खर्च की राशि

नरयावली विधायक प्रदीप लारिया- 179.53 लाख
बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी- 173.55 लाख

रहली विधायक गोपाल भार्गव- 173.00 लाख
देवरी विधायक हर्ष यादव- 171.25 लाख

सागर विधायक शैलेंद्र जैन- 155.25 लाख
सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत- 178.50 लाख

खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह- 150.25 लाख
बीना विधायक महेश राय- 165.00 लाख