
Lok Sabha election - Duties of female personnel will be seen only in P
सागर. लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए महिला अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी तो लेगेगी लेकिन उन्हें पी-2 व पी-3 की जिम्मेदारी दी जाएगी, इसके अलावा महिला कर्मियों की ड्यूटी शहरी क्षेत्र में ही लगेगी। बताया जा रहा है कि, प्रशिक्षण तो राज्य व केंद्र के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को लेना होगा। मतदान व मतगणना के लिए करीब 16 हजार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, इसमें रिर्जव अमला भी शामिल है। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से प्रशिक्षण का सिलसिला आरंभ हो गया। प्रशिक्षण दो सत्रों में दिया जा रहा है। पहले दिन चुनावी प्रशिक्षण शहर की शासकीय उत्कृष्टता विद्यालय सहित अन्य शालाओं में आयोजित किया गया। दो सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरर्स ने अधिकारी-कर्मचारियों को मतदानकी प्रक्रिया से परिचित कराते हुए प्रशिक्षित किया, यह प्रशिक्षण विधानसभावार दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति मैथिल नायक ने स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, सागर, बण्डा, पॉलिटेक्निक कॉलेज खुरई सहित अन्य स्थानों का चयन किया है।
प्रशिक्षण में बताए यह बिन्दु
प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियो को दी जाने वाली सामग्री मसलन ईवीएम, वीवीपैट मशीन, मतदाताओं का रजिस्टर, निर्वाचन नामावली की चिन्हित प्रतियां, पीठासीन अधिकारी की डायरी, मतपत्र लेखा प्रारूप, नामावली की अतिरिक्त प्रतियां, ग्रीन पेपर सील, स्ट्रीप सील, मतदान केन्द्र पर एक दिन पूर्व की जाने वाली व्यवस्था एवं मतदान केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में जाने वाली व्यवस्थाओं आदि के संदर्भ में जानकारी दी। इसके अलावा पीठासीन अधिकारी एवं अन्य कर्मियो के कार्य व अधिकार, मतदान समाप्ति के बाद किस प्रकार ईवीम एवं वीवीपैट को मोहर बंद कर स्ट्रॉग रूम में जमा कराया जाएग के संदर्भ में जानकारी दी।
ईवीएम पर कराया प्रेक्टिकल
प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियो को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन पर प्रेक्टिकल भी करवाया गया, जिसमें उन्हें नियंत्रण यूनिट को मतदान यूनिट एवं वीवीपैट से जोडऩा, दिखावटी मतपत्र करके दिखाना, पुन: मशीन को रिक्त करके सील करना, किस प्रकार मतदाता के मतदान करने के उपरान्त बीप की आवाज सुनाई देगी एवं लालबत्ती बंद हो जाएगी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
खुद के पैसे से बुलाना पड़ रही चाए
वैसे तो चुनाव में विभिन्न तैयारियों के लिए पैसा पानी की तरह बहाया जाता है, लेकिन प्रशिक्षण में आए अधिकारी-कर्मचारियों को ब्रेक के दौरान अपनी जेब से ही चाय या ठंडा की व्यवस्था करना पड़ रही है। सोमवार को एेसा ही नजारा एक्सीलेंस स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण में देखने को मिला, यहां स्कूल के बाहर चाय की दुकान संचालक का कर्मचारी केतली में चाय लेकर डिस्पोजल कप में चाय बेचते हुए दिखा, इस दौरान कई अधिकारियों-कर्मचारियों ने चाय का लुत्फ उठाया।
चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं
चुनाव की गतिविधियां तेजी से चल रही हैं, सभी कार्यों के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारिया सौंपी गई हैं। अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आरंभ हो गया है। महिला कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चुनाव में महिलाओं की ड्यूटी पी-2 व पी-3 पर ही लगाई जाएगी।
आदित्य शर्मा उप जिला निर्वाचन अधिकारी
Published on:
09 Apr 2019 08:04 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
