
दमोह कुण्डलपुर के दुनिया के सबसे बड़े जैन मंदिर प्रांगण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवान आदिनाथ के दर्शन किए
बिरला ने आचार्यश्री विद्यासागर महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। बिरला ने कहा कि यहां आकर अलौकिक अनुभूति हुई। आचार्यश्री का आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा है। उनका तपस्विक जीवन देश के लिए प्रेरणा है।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि आचार्यश्री ने तप तपस्या से जीवन भर लोगों के कल्याण के लिए काम किया। आज भी समाज और राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित है। वे जब भी उनकी शरण में आते हैं तो नए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उनका आशीर्वाद देश को मिलता रहे और जीवन दर्शन समाज को संस्कारित करता रहे, यही कामना करते हैं।
लोकसभा अध्यक्ष जबलपुर विमानतल से हेलीकॉप्टर से कुण्डलपुर पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रहलाद पटेल भी थे। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंघई ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला, केंद्रीय मंत्री गोयल को स्मृति चिह्न भेंट किया।
आचार्यश्री ने स्वावलंबन पर की चर्चा
आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने लोकसभा अध्यक्ष व साथ आए केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष स्वावलंबन पर चर्चा की। उन्होंने देशभर में चलाए जा रहे प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों के आत्मनिर्भर बनने और आत्मगौरव की अनुभूति से ही देश आगे बढ़ेगा। गोदाम नहीं, गोधाम चाहिए जैसे अभियानों पर भी चर्चा की।
मां से मिली जैन धर्म की सीख: गोयल
आचार्यश्री के पहली बार दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जैन धर्म की शिक्षा जैन परिवार में जन्मी अपनी मां से मिली। आचार्यश्री ने देश को आगे बढ़ाने, हथकरघा से आत्मनिर्भरता और देश को विश्व शक्ति बनाने की प्रेरणा दी है, जिस पर काम करेंगे। देश और समाज के लिए पूरी तत्परता के साथ धर्म निभाएंगे।
Published on:
20 Feb 2022 03:07 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
