23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री पर विपक्ष का फूटा गुस्सा, कहा जहां भाजपा विधायक पावरलेस वहां रोड शो क्यों

एक ओर जोधपुर में मुख्यमंत्री का रोड शो चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष का कहना है कि जोधपुर को मुख्यमंत्री की ओर से एेसा क्या मिला है जो रोड का आयोजन किया जा रहा है। आइए जानिए इस रिपोर्ट में ...

less than 1 minute read
Google source verification
BJP meeting in jodhpur, BJP state committee meeting in jodhpur, rajasthan CM in jodhpur, rajasthan CM road show in jodhpur, ministers in jodhpur, congress leaders of jodhpur, sayed ansari, jodhpur news

BJP meeting in jodhpur, BJP state committee meeting in jodhpur, rajasthan CM in jodhpur, rajasthan CM road show in jodhpur, ministers in jodhpur, congress leaders of jodhpur, sayed ansari, jodhpur news

मुख्यमंत्री के रोड शो पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सईद अंसारी ने एक बयान जारी कर कहा की समूचे मारवाड़ के साथ मुख्यमंत्री ने सौतेला व्यवहार किया है। जोधपुर में तो भाजपा विधायक ही पॉवरलेस हैं। मुख्यमंत्री को विधायकों से तक मिलने का समय नहीं है यह तो भाजपा के तीन साल की एक भी उपलब्धि नहीं होने के कारण जनता के सामने झूठे प्रचार का रोड शो है।

कांग्रेस तय नहीं कर पा रही उनका नेता कौन है : पंचायती राज मंत्री राठौड़

उन्होंने कहा दुष्प्रचार के लिए इन्होंने मारवाड़ के सबसे बड़े प्रोजेक्ट को रोक कर विकास की गति को धीमा किया। रिफ ाईनरी में भी 3 साल अटका के वही समझौता किया जो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। वर्तमान सरकार एक ऐसी उपलब्धि बताए जोधपुर में जिसके लिए वो यह रोड शो कर रही है।

'मैडम' को खुश करने के लिए यूं होर्डिंग्स से सजा जोधपुर, निमंत्रण के लिए बांटे पीले चावल

अंसारी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्यवाही में सरकार की इतनी फु र्ती है की की मामले में हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ दूसरे दिन ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि हाल ही नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने ही महापौर के काम न करने के कारण हटाने की मांग की, लेकिन मुख्यमंत्री का दौरा देखते हुए संगठन ने उन्हें चुप करवाया। पार्षद के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे और जांच जिला अध्यक्ष को दे दी।

ये भी पढ़ें

image