16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1 करोड़ 60 लाख रुपए से बनेगा महुआखेड़ा-जुझारपुरा की सड़क

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया 2.50 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण सागर. सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा, केवलारी और बक्सवाहा का जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने दौरा किया। हीरा सिंह ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा स्वीकृत किए गए 2.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Sep 05, 2025

कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया 2.50 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

सागर. सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा, केवलारी और बक्सवाहा का जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने दौरा किया। हीरा सिंह ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा स्वीकृत किए गए 2.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सबसे पहले मां बीजासेन मंदिर के पास स्थापित गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना की। हीरा सिंह ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों और भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान हीरा सिंह ने महुआखेड़ा से जुझारपुरा तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके अलावा 50 से अधिक किसानों के खेतों तक सुगम पहुंच के लिए 20 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क बनाने और ग्राम में देवी-देवताओं के चबूतरे निर्माण के लिए 6 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ग्राम जुझारपुरा, केवलारी और बक्सवाहा पहुंचे, जहां ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया।

सीसी रोड का भूमिपूजन और पंचायत भवन का लोकार्पण-

हीरा सिंह ने बक्सवाहा में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सडक़ का भूमिपूजन किया गया। 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी सड़क और पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया। जिपं. अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है, ताकि हर व्यक्ति को इसका लाभ मिले। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चढ़ार, जितेंद्र सिंह, संतोष पटेल, इंद्राज सिंह, मीना चढ़ार, सुरेंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, प्रेम सिंह, अरविंद अहिरवार उपस्थित रहे।