6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहपुर में बड़ा हादसा : दीवार ढहने से 8 बच्चों की मौत, कुछ लोग गंभीर घायल

सागर जिले के शाहपुर में रविवार सुबह बड़ा दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। भारी बारिश के बाद दीवार गिरने से आठ बच्चों की मौत की सूचना मिली है।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Aug 04, 2024

hadsa

hadsa

सागर. सागर जिले के शाहपुर में रविवार सुबह बड़ा दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। भारी बारिश के बाद दीवार गिरने से आठ बच्चों की मौत की सूचना मिली है। सभी की बॉडी को जिला अस्पताल में लेकर आया है। दीवार गिरने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है शाहपुर नगर परिषद के पूर्व पार्षद के मकान की दीवार गिरी है। प्रशासन ने पहले दो 2 की मौत की पुष्टि की थी, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हादसे में आठ 8 बच्चों की मौत की सूचना है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

शिवलिंग निर्माण कर थे ग्रामीण
दीवार के पास शिवलिंग निर्माण कर रहे थे ग्रामीण। धार्मिक आयोजन के दौरान अचानक दीवार गिर गई। दीवार बच्चों के ऊपर आकर गिरी। जिसमें 8 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है एक बच्चे की मौत अस्पताल लेते जाते समय हुए। हादसे के बाद पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंच गए हैं।