29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MANREGA तालाब की खुदाई में हो रहा मशीन का उपयोग

तालाब की खुदाई में हो रहा मशीन का उपयोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Manish Kumar Dubey

•

Updated: 3 Jun 2020, 5:20 PM IST

MANREGA तालाब की खुदाई में हो रहा मशीन का उपयोग

MANREGA तालाब की खुदाई में हो रहा मशीन का उपयोग

मनरेगा : ग्राम पंचायत तिखी के ग्रामीणों ने की शिकायत, पहुंचे अधिकारी

रहली. ग्राम पंचायत तिखि अंतर्गत चौका के पास तालाब की खुदाई का कार्य मनरेगा योजना के तहत किया जा रहा है जिसमें नियमानुसार मजदूरों की बजाए मशीनों से कार्य कराया जा रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की है। ग्राम चांदपुर की गुरुवर कंस्ट्रेक्शन कीे जेसीबी मशीन मगांकर मंगलवार को तालाब की खुदाई की जा रही थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणो ने रहली जंनपद में की इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।
उपयंत्री आर के घ्रवे, ब्लाक समन्वयक विकास चौरसिया ने बताया कि उक्त स्थान पर तालाब की खुदाई मशीन से कि जा रही थी, मौके से जेसीबी मशीन को अलग कर बाजू के खेत में रख दिया गया था लेकिन मशीन से खुदाई के निशान स्पष्ट दिख रहे थे। स्थल पंचनामा सहित जांच प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को सौंपा गया है।
इसके पूर्व में गुंजौरा ग्राम में भी सडक निर्माण के दौरान कार्य मशीन से किया जा रहा था एवं सेमरा माघौ ग्राम में भी एक सडक बनाई जा रही थी। जिसे अधिकारियों के पहुचने के बाद निजी बताया गया था। मनरेगा अंतर्गत होने वाले कार्यो की निगरानी का जिम्मा संबंधित उपयंत्री, सहायक यंत्री, सचिव, रोजगार सहायक व एपीओ मनरेगा अधिकारी का होता है लेकिन पंचायत कर्मीेयो से मिलकर उक्त अधिकारी अपना काम नहीं कर रहे हैं जिसका फायदा निर्माण एजेंसी उठा रहीं हैं। सचिव के बताए अनुसार मूल्यांकन कर मस्टर काट लिए जाते हैं और बिलों का भुगतान हो जाता है यही कारण है कि पंचायतों में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक मर्जी से श्रमिकों के स्थान पर मशीनों से कार्य कराते हंै।
उक्त मामले में जांच प्रतिवेदन एसडीएम एवं जिला पंचायत भेजा गया है। साथ ही सचिव एवं रोजगार सहायक को नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर सख्त कार्यवाही की जायेगी।
पूजा जैन, सीईओ जनपद पंचायत रहली