सागर. एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। नए वित्तीय वर्ष के साथ ही आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई बदलाव आने वाले हैं। इन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि ये बदलाव कहीं न कहीं आपसे जुड़े होंगे। एक अप्रैल से जहां पेन-आधार लिंक न होने की स्थिति में भारी-भरकम जुर्माना लगेगा तो वहीं बैंक लॉकर का उपयोग करना भी महंगा हो जाएगा। इसके अलावा विदेश यात्रा पर टैक्स चुकाना होगा तो वाहनों के मॉडल में भी बदलाव हो जाएंगे।