2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 साल पुराने मामले में सागर कोर्ट पेशी करने पहुंचे एमपीईबी के एमडी नंदकुमारम

खुरई में एसडीएम रहते राजस्व मामले में तैयार की जांच रिपोर्ट के संबंध में होनी थी गवाही, पेशी के बाद संभाग भर के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिंदुवार की चर्चा।  

2 min read
Google source verification
md-nandkumaram-came-to-the-sagar-civil-court

md-nandkumaram-came-to-the-sagar-civil-court

सागर. 18 साल पहले जमीन के बंटवारे के बाद तैयार हुए प्रकरण के मामले में पूर्व क्षेत्र बिजली कंपनी के एमडी नंदकुमारम मंगलवार को पेशी करने सागर जिला न्यायालय पहुंचे। यहां पर विशेष सत्र न्यायाधीश डीके नंगल की कोर्ट में पेश होकर उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। जानकारी के अनुसार एमडी की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बयान दर्ज करने की बात भी चल रही थी, लेकिन किसी कारण से वह संभव नहीं हो सकी। यही कारण था कि उन्होंने स्वयं कोई पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद वकील से बात करते हुए वे बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ मकरोनिया स्थित कंपनी के संभागीय कार्यालय निकल गए। जहां पर उन्होंने संभाग भर के अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।

यह था मामला
आरआई की तरफ से केश की पैरवी कर रहे वकील सुंदरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2002 में खुरई क्षेत्र में पदस्थ आरआई ने बंटवारे का प्रकरण तैयार किया था। जिसको लेकर हुई शिकायत के बाद तत्कालीन खुरई एसडीएम नंदकुमारम ने जांच की और प्रकरण में त्रुटि पाई। इसके बाद नंदकुमारम तो खुरई से ट्रांसफर होकर चले गए, लेकिन अगले अधिकारी ने पुरानी जांच में त्रुटि के आधार पर आरआई पर आपराधिक मामला दर्ज करा दिया। जिसको लेकर कोर्ट में मामला लंबित है। वकील के अनुसार आरआई ने खुरई क्षेत्र के निर्तला निवासी एक परिवार के करीब आठ लोगों के बीच एक बंटवारा किया था, जिसमें कब्जा और किए गए बंटवारे में अंतर हो गया था और इसका प्रकरण आरआई ने 26 जनवरी की तारीख में तैयार किया था। जिसके चलते तत्कालीन एसडीएम ने उसे त्रुटिपूर्ण माना। इसी संबंध में वर्ष 2011-12 में एसडीएम रहे नंदकुमारम अपनी जांच के संबंध में बयान देने सागर कोई पहुंचे थे।

अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
बिजली कंपनी के एमडी नंदकुमारम ने सागर वृत्त के सभी कार्यपालन, सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं की समीक्षा बैठक ली, जिसमें मुख्य अभियंता जीपी सिंह व अधीक्षण अभियंता जीडी त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। एमडी ने संभागीय मुख्यालय सहित जिले की सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा की। गूगल अर्थ में प्लाट की गई लाइनों और ट्रांसफार्मर का अवलोकन किया। बैठक में आइएचएमएस सिस्टम को लागू करने में आ रही कठिनाईयों पर भी चर्चा की गई। एमडी ने कहा कि अगली विजिट में वे अधिकारियों से उनके क्षेत्र में सप्लाई में किए गए सुधार की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के जोनल सचिव आरआर पाराशर सहित अन्य पदाधिकारियों ने एमडी से मुलाकात कर वृत्त के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर मांगपत्र सौंपा।

Story Loader