सागर में सहकारिता विभाग के ज्वाइंट रजिस्ट्रार शिवेन्द्र देव पांडेय को बुधवार को सागर EOW की टीम ने 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। ज्वाइंट रजिस्ट्रार शिवेन्द्र देव पांडेय के खिलाफ छतरपुर के रहने वाले एक आवेदक ने EOW कार्यालय में रिश्वत मांगने की शिकायत की। अपनी शिकायत में आवेदक ने बताया था कि उसने सहकारिता विभाग में सेल्समैन के पद के लिए आवेदन किया था और उसकी अनुशंसा करने के एवज में ज्वाइंट रजिस्ट्रार ने उससे 1 लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी जिसके बाद सौदा 50 हजार रूपये में सौदा तय हुआ था।