
Nari Devi Swaroop, everyone should respect
बीना. सामाजिक संस्था शहीद-ए-आजम सरदार भगतसिंह एवं आजाद क्रांति युवा मंडल द्वारा महिला दिवस पर सर्वोदय चौराहा स्थित एक भवन में सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर डॉ. रश्मि जैन का सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सावित्री यादव और अध्यक्षता नपाध्यक्ष ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचडी गोस्वामी ने कहा कि नारी देवी स्वरुपा है, इसलिए सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए। महेशदत्त तिवारी ने बताया कि जहां नारी की पूजा होती हैवहां देवता वास करते हैं। इस अवसर पर आसमां जैन, पं. देशराज बिलगैंया, विष्णु पटैरिया, महेशदत्त तिवारी, संयोजक उमेश शर्मा, माधुरी शर्मा, विमलेश श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।
छात्राओं को लगाया तिलक
पूर्वविधायक विनोद पंथी ने गल्र्स हॉस्टल पहुंचकर छात्राओं को तिलक लगाया और नाश्ता वितरित किया। उन्होंने छात्राओं को वह आगे कैसे बढ़ें और सामाजिक, मानसिक, वौद्धिक विकास कैसे हो इसकी जानकारी दी। छात्राओं से आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनने के लिए कहा। इस अवसर पर मीना चौरसिया, रुकमणि मेहता, ऊषा ठाकुर, नीता प्रजापति, ममता साहू, रेखा सेन, विनीता खरे, साधना ठाकुर, मंजू चौबे आदि उपस्थित थे।
महिला रेलकर्मियों का किया सम्मान
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिला रेलकर्मियों का तिलक लगाकार सम्मान किया गया और कपड़े वितरित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रीति नायक, नगराध्यक्ष भारती राय, महामंत्री रानू पांडे, लक्ष्मी नामदेव, कल्पना चौरसिया, रीनू वर्मा आदि उपस्थित थे।
असहाय, निराश्रितों को कराया भोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आदर्श सेवा संगठन के माध्यम से महिलाओं ने वृद्ध असहाय और निराश्रितों को रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर भोजन कराया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष, पूर्व पार्षद करुणा ठाकुर, अंजलि जैन, पार्षद सुनीता राय, कृष्णा कुशवाहा सीमा राय, सोना ठाकुर, मोना ठाकुर आदि उपस्थित थे।
महिला स्वयंसेवियों का किया सम्मान
बीओआरएल के सौजन्य व समन्वय मंडपम के माध्यम से महिला दिवस पर सभी केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें महिला स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया और गांव की बेटियां जो हर क्षेत्र मे सफलता प्राप्त कर ग्राम का नाम रोशन कर रही हैं उन्हें भी सम्मानित किया। कार्यक्रम शिक्षा आपके द्वार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के अलावा खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा, जिसमें ग्रामों की बेटियों ने राज्य स्तर तक प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है।कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया गया व उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर एमएल प्रजापति, विवेक रावत, अम्बिका ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Published on:
09 Mar 2018 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
