
muni_09d903
समवशरण विधान के समापन पर निकलेगी आज शोभायात्रा
सागर. भाग्योदय तीर्थ में शनिवार को मप्र जैन समाज के सम्मेलन में निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज ने दिगंबर जैन समाज की एकता एवं सांगठनिक कार्य के लिए राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ का गठन किया। मुनि ने कहा कि संघ का ध्वज केशरिया रंग का होगा। जिसमें तीन लोक का नक्शा होगा। उन्होंने कहा की संघ की बैठक की शुरुआत ध्वज प्रार्थना एवं मेरी भावना की प्रस्तुति के साथ होगी। उन्होंने बताया की त्रिस्त्रीय संगठन होगा। जिसमें पुरुष, महिला एवं युवा इकाइयां गठित होगी। संघ में संगठन, संस्कार, संस्कृति, साहित्य, सहकारिता, सेवा एवं योग के कार्यों को महत्व दिया जाएगा। राष्ट्रीय एकता जिनशासन संघ रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। अभी यह सम्मेलन प्रांतीय था। आगे इसका राष्ट्रीय स्तर का विस्तार किया जाएगा।चातुर्मास समिति के प्रचार मंत्री अशोक जैन ने बताया कि समवशरण विधान के समापन अवसर पर शोभा यात्रा रविवार को वर्णी भवन मोराजी से शुरू होगी। शोभा यात्रा में विमान में त्रिलोकी नाथ भगवान विराजमान होगें । 31 बग्गी और 3 रथ भी चलेंगे। सभी इंद्र इंद्राणी, महिला मंडल एवं सभी जैन समाज के लोगों के अलावा निर्यापक मुनि सुधा सागर जी महाराज सा संघ शोभायात्रा में चलेगे। सम्मेलन में संयोजक राकेश गोहिल, विधायक शैलेंद्र जैन, पूर्व विधायक सुधा जैन एवं सुनील जैन सहित बड़ी संख्या में मंदिरों के पदाधिकारी व जैन समाज के लोग शामिल हुए।
Published on:
13 Oct 2024 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
