23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान का नमक खा रहे है आप क्या पता है,नहीं तो यहां पढ़ें…

इस नमक के कुछ फायदे भी है रोचक

3 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Jun 02, 2019

Rock Salt

for photo

सागर. सागर सहित पूरा देश इन दिनों राष्ट्रवाद के रंग में रंगा है। ऐसे में अगर सवाल आए कि आप पाकिस्तान का नमक खा रहे हैं तो मन में कैसे, क्यों जैसे सवाल अपने आप आ जाते हैं। सच यह भी है कि पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तान के नमक पर ड्यूटी बढऩे के बाद महंगा भी हो गया है। फिर भी लोग इसे खाते जा रहे हैं। नीचे आपके सवाल पाकिस्तान का नमक कैसे हुआ का जबाब भी मिलेगा।

दरअसल, भारत में सादा नमक, काला नमक के साथ-साथ सेंधा नमक भी काफी मात्रा में उपयोग में लिया जाता है। सागर संभाग के बाजार में इसका उपयोग काफी तादाद में होता है। किराना मार्केट से मिली जानकारी के अनुसार हर महीने सेंधा नमक की खपत अकेले सागर में हजारों क्विंटल है। जबकि संभाग में इसकी मात्रा और अधिक है। फायदेमंद बताया जाने वाला यह नमक वर्तमान समय में हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद भी अच्छा होता है। सागर संभाग में इसका उपयोग ऋषि, मुनियों के आहार में शुद्ध नमक के रूप में भी किया जाता है।

कैसे हुआ पाकिस्तान का नमक, यहां पढ़ें
कैसे हुआ पाकिस्तान का नमक? इस सवाल का जवाब स्पष्ट है। दरअसल, सेंधा नमक पाकिस्तान से भारत में लाया जाता है। उत्तर भारतीय महादीप में सेंधा नमक पाकिस्तान के हिस्से वाले सिंध, पंजाब आदि हिस्सों में मिलता है। सेंधा नमक का मतलब भी सिंध क्षेत्र में होने के कारण होना बताया जाता है। हालांकि, इसके अन्य नाम भी क्षेत्रीयता के अनुसार है। पाकिस्तान के पश्चित उत्तरी में नमक की पहाड़ी से मशहूद श्रृंखला भी है। जहां से यहां नमक आता है। बताया यह भी जाता है कि यह नमक लाहौर से होते हुए भारत पहुंचता है। इसीलिए इसे लाहौरी नमक के नाम से भी जाना जाता है।

...तो इसे भारत का नमक ही कहेंगे?
इस नई जानकारी के बाद अगर आपके मन में यह बात आ रही है कि आप पाकिस्तान का नमक खा रहे हैं और इस नमक को बंद करने का विचार कर रहे है तो थोड़ा ठहरिए। दरअसल, आपको यह अच्छी तरह से पता होना चाहिए कि आप भारत का ही नमक खा रहे है। जिस हिस्से में यह नमक होता है वह भारत की ही खान रही है। यह अलग बात है कि अब वह पाकिस्तान के हिस्से में आती है। भारत की पर्वत श्रंखलाओं में नमक की यह पर्वत श्रृंखला भी मशहूर रही है। ऐस में यह नमक भारत का नमक ही कहलाएंगा।

सेंधा नमक के फायदे भी है रोचक
1- सेंधा नमक का सेवन अस्थमा, डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा अगर आपको नींद नहीं आती है तो सेंधा नमक का उपयोग करना सही सलाह है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह फायदेमंद बताया गया है।

2 - सेंधा नमक ब्लडप्रेशन के लिए भी रामबाण बताया गया है। सेंधा नमक हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है। इसी के साथ यह पाचन में भी मदद करता है। साथ ही कोलेस्ट्राल कम करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है।
3- सेंधा नमक का उपयोग साइनस का दर्द पूरे शरीर को तकलीफ देता है और इससे छुटकारा पाने के लिए काफी लाभकारी रहता है। अगर आपको पथरी की समस्या है तो सेंधा नमक और नींबू को पानी में मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में पथरी गलने लगती है। यह सबसे बड़ा फायदा बताया गया है।

4- सेंधा नमक तनाव को भी कम करता है। इसी के साथ यह सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स का बैलेंस बनाएं रखता है जो तनाव से लडऩे में मदद करते हैं।
5- सेंधा नमक का इस्तेमाल करने से मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन के साथ ही ज्वाइंट्स पेन को भी कम किया जा सकता है।