सागर

तपोवन तीर्थ में शुरू हो रहा पंचकल्याणक महोत्सव

तपोवन तीर्थ बहेरिया फोरलेन में 12 अप्रेल से पांच दिवसीय पंचकल्याण महोत्सव शुरू हो रहा है।

less than 1 minute read
Apr 11, 2025
sagar

तपोवन तीर्थ बहेरिया फोरलेन में 12 अप्रेल से पांच दिवसीय पंचकल्याण महोत्सव शुरू हो रहा है। ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया। गुरुवार को यहां महावीर जयंती, आचार्य विपुल सागर महाराज का अवतरण दिवस और आचार्य निर्भय सागर महाराज के आचार्य पदारोहण दिवस का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर आचार्य निर्भय सागर महाराज ने कहा जैन धर्म आस्था का, अध्यात्म का, विज्ञान का ,जन -जन के कल्याण का विषय है। यह जैन धर्म एक सर्वोच्च पद प्राप्त करने का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बात को स्वीकार करते हैं किइस विश्व में भारत की पहचान जैन धर्म से हुई है। उन्होंने कहा कि जहां साधुओं के कदम पड़ते हैं वहां अहिंसा के कदम होते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु विपुल सागर महाराज बहुत ही शांत स्वभाव और भोले भाले थे। जो पूर्ण बाल ब्रह्मचारी थे।मैं स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि मेरे ऊपर तीनों आचार्यों का आशीर्वाद है । यह पंचकल्याणक महोत्सव आनंद से सम्पन्न होगा।

Published on:
11 Apr 2025 04:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर