1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ. गौर को भारत रत्न दिलाने आगे आ रहे सामाजिक संगठन के लोग, पोस्ट कार्ड लिखकर करेंगे मांग

डॉ. सर हरि सिंह गौर अद्भुत वाकशक्ति और तार्किक योग्यता के अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने रायपुर, नागपुर, कोलकाता, लाहौर, रंगून और दुनिया के कई शहरों में वकालत की। द्वितीय विश्व युद्ध के समय उन्होंने चार साल इंग्लैंड की प्रिवी काउंसिल के लिए वकालत की।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Nov 21, 2024

postcard_564673

postcard_564673

पत्रिका के अभियान के तहत लगातार आगे आ रहे लोग

सागर. डॉ. सर हरि सिंह गौर अद्भुत वाकशक्ति और तार्किक योग्यता के अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने रायपुर, नागपुर, कोलकाता, लाहौर, रंगून और दुनिया के कई शहरों में वकालत की। द्वितीय विश्व युद्ध के समय उन्होंने चार साल इंग्लैंड की प्रिवी काउंसिल के लिए वकालत की। वे विभिन्न महान दानवीर होने के होने के साथ अच्छे अधिवक्ता है। ऐसे महान व्यक्ति को भारत रत्न देने की मांग को लेकर पत्रिका पोस्टकार्ड अभियान चला रहा है। पत्रिका के अभियान के तहत पूरे संभाग में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने पोस्टकार्ड लिखे हैं। इसके साथ विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग आगे आकर पोस्टकार्ड अभियान चलाएंगे। डॉ. सर हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने के लिए विभिन्न संगठन के लोगों ने पोस्टकार्ड लिखने के लिए सहमति दी है।

सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा ने पिछले लगभग एक दशक से लगातार डॉ. सर हरि सिंह गौर को भारत रत्न देने की मांग की है। लगभग हर वर्ष दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना देकर भारत सरकार को ज्ञापन दिए हैं। मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं भारत सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात कर मांग प्रस्तुत की है। मोर्चा प्रधानमंत्री से मांग करता है कि डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न से विभूषित कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करें। मोर्चा के सभी सदस्य पत्रिका के अभियान में हिस्सेदारी करेंगे।

रघु ठाकुर, संरक्षक सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा सागर

डॉ. हरिसिंह गौर अद्भुत प्रतिभाओं के धनी थे। वे दानवीर होने के साथ अच्छे अधिवक्ता थे। ऐसे दानवीर को भारत रत्न देने की मांग पूरी कुशवाहा समाज करती है। कुशवाहा समाज पत्रिका के अभियान के साथ जुड़कर पोस्टकार्ड अभियान चलाएगी।

वीरेंद्र पटेल, संरक्षक अखिल भारतीय कुशवाहा

समाज संगठनडॉ. हरिसिंह गौर उपनिवेशीय केंद्रीय विधानसभा के सदस्य थे। उन्होंने महिलाओं के लिए भी वकालत का भी अधिकार दिलाया था। आज डॉ. गौर की वजह से हमारे सागर को देश-दुनिया में पहचान मिली है डॉ. गौर को भारत रत्न मिलने की मांग को लेकर विश्वकर्मा समाज भी अभियान चलाएगी।

रामप्रसाद विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विश्वकर्मा समाज

समूचे विश्व में शिक्षा के लिए सबसे बड़ा दान देने वाले डॉ. सर हरिसिंह गौर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न से विभूषित करके अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें। हमारा संगठन भी पोस्टकार्ड लिखकर अभियान चलाएगा।

डॉ. विनोद तिवारी, अध्यक्ष श्रीराम सेवा समिति सागर