2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धरती को हराभरा करने निरंतर पौधारोपण जारी, रोपे गए सैकड़ों पौधे बनने लगे वृक्ष

पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति कर रही कार्य

2 min read
Google source verification
Plantation continues to make the earth green, hundreds of plants planted trees started becoming trees

Plantation continues to make the earth green, hundreds of plants planted trees started becoming trees

बीना. वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा, जिससे भविष्य के लिए संकट खड़ा हो रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए कुछ लोगों द्वारा प्रयास भी किए जा रहे हैं, ऐसा ही कार्य नगर की मोतीचूर जल एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति निरंतर चार वर्षों से पौधारोपण कर रही है और उनकी देखभाल भी की जाती है, जिससे सैकड़ों पौधे वृक्ष बनने लगे हैं। समिति द्वारा वर्ष 2018 कार्य शुरू किया गया था, जो निरंतर जारी है और पौधे रोपे जा रहे हैं। समिति ने मोतीचूर नदी घाट और इटावा मुक्तिधाम से अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद नईबस्ती मुक्तिधाम, शनि मंदिर परिसर, शहर के स्कूल परिसर, पार्क सहित अन्य सुरक्षित जगहों पर पौधारोपण किया जा रहा है। पौधा रोपने के बाद उन्हें सुरक्षित रखने की व्यवस्था कर नियमित पानी भी दिया जाता है। तेज धूप होने पर पौधों को छांव की व्यवस्था भी की जाती है। समिति द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जाता है, जिससे लोग जुड़कर इसमें सहयोग करने लगे हैं। साथ ही जन्मदिन, पुण्यतिथि पर भी लोगों से पौधा रोपने प्रेरित किया जाता है।
चार हजार पौधे हैं सुरिक्षत
समिति द्वारा चार वर्ष में पांच हजार पौधे रोपे जा चुके हैं। जिसमें 4000 पौधे सुरक्षित हैं। आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। पौधों को लगाना उन्हें सुरक्षित रखने का कार्य समिति स्वयं के व्यय पर ही करती है।
पुराने बरगद के पेड़ को दिया नया जीवन
पिछले वर्ष 6 अगस्त को देहरी रोड पर लगा एक बरगद का पेड़ जड़ से उखड़ गया था, जिसे काटकर फेंकने की जगह समिति सदस्यों ने उसे मुक्तिधाम परिसर में लगाकर नया जीवन दिया। बरगद का पेड़ अब हराभरा हो गया है। यह प्रयोग शहर में पहली बार हुआ था और सफल भी रहा। इसी तरह विकास कार्यों के लिए कटने वाले अन्य पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है।
नदी सरंक्षित करने भी कर रहे प्रयास
समिति शहर से निकली मोतीचूर नदी को बचाने के लिए कार्य कर रही है। जिसमें नदी का गहरीकरण, स्टाप डेम की मरम्मत कर उसमें चार गेट लगवाए गए हैं। साथ ही प्रतिमा विसर्जन के लिए अलग से कुंड भी तैयार कराया गया है, जिसमें नगरपालिका द्वारा घाट बनाया गया है।
पर्यावरण दिवस पर नदी की करेंगे सफाई
समिति द्वारा आज पर्यावरण दिवस पर मां मोतीचूर नदी की स्वच्छता के लिए सफाई अभियान चलाया जाएगा। सुबह 7 बजे से सफाई कार्य शुरू होगा, जिसमें लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।

Story Loader