
धानक मुनि की जयंती पर गुरुवार को धानुक समाज ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मोती नगर से प्रारंभ होकर विजय टॉकीज, तीन बत्ती होते हुए चकराघाट पहुंची। तीन बत्ती पर शहर सेवा दल अध्यक्ष सिन्टू कटारे के नेतृत्व में पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ और प्रसादी वितरित की गई। इस मौके पर संजय चौरसिया , तरुण सैनी, राकेश जैन, टिंगू फहीम अंसारी, अन्नू घोषी, लकी पंडा व रवि जैन आदि मौजूद रहे।
Published on:
23 Jan 2026 04:47 pm
