
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
सागर. महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बुधवार को शहर में गाजे-बाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। तीनबत्ती पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की और वाल्मीकि की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जितेन्द्र सिंह चावला, शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, नितिन पचौरी, इम्तियाज अली, हीरालाल चौधरी, लीलाधर रघुवंशी, राजेश यादव, लल्ला यादव, अन्नू घोषी एवं रवि जैन आदि उपस्थित रहे।
वाल्मिकी रामायण पाठ हुआ
सागर. वाल्मीकि प्रेम समाज ने रामायण के रचियता, लव-कुश के गुरु, माता सीता के रक्षक कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह एवं भंडारे का आयोजन किया। संचालक पवन वाल्मीकि एवं संयोजक चंद्रेश गोहर ने बताया कि गुरुवार को प्रात: हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण हुआ। शाम 6 बजे से शिवशरण रामायण मंडल ने सुन्दरकांड एवं वाल्मिकी रामायण पाठ का आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार सुनील वाल्मीकि एवं प्रदीप वाल्मीकि उपस्थित रहे। 19 अक्टूबर शनिवार को संध्या 6.00 बजे प्रमुख समारोह, विचार गोष्ठी अतिथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
Published on:
18 Oct 2024 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
