19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

google maps : पूछताछ की झंझट खत्म, जहां खड़े हैं वहीं से पता चल जाएगी नजदीकी टॉयलेट की लोकेशन

शहरी विकास मंत्रालय के निर्देशों के बाद सभी नगरीय निकायों को यह लोकेशन अपडेट करना अनिवार्य है।

2 min read
Google source verification
public toilets near me now

public toilets near me now

सागर. स्वच्छता में नंबर-1 बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा नगर निगम अब गूगल मैप पर पब्लिक टॉयलेट की लोकेशन अपडेट कर रहा है। इससे लोगों को मोबाइल पर ही पब्लिक टॉयलेट की लोकेशन पता चल जाएगी। शहरी विकास मंत्रालय के निर्देशों के बाद सभी नगरीय निकायों को यह लोकेशन अपडेट करना अनिवार्य है। इसके लिए स्वच्छता सर्वेक्षण के सर्वे में 16 अंक भी निर्धारित हैं। निगम की ओर से इन्हें स्वच्छ पब्लिक शौचालय के नाम से अपडेट किया गया है।

शहर के अलग-अलग हिस्सों में एेसे 15 पब्लिक टॉयलेट हैं, जिन्हें गूगल पर अपडेट करना है। इसमें से अभी तक 13 टॉयलेट की लोकेशन अपडेट कर दी गई है। हालांकि यह अपडेशन हालही में किया गया तो गूगल के वैरिफिकेशन में अभी एक दो दिन का समय लगने की बात की जा रही है। इसके बाद यह सभी पब्लिक टॉयलेट की लोकेशन गूगल पर जाकर नियर बाय में देखी जा सकती है। शेष बचे पब्लिक टॉयलेट भी जल्द ही अपडेट किए जाने की बात कही जा रही है।

4041 शहर दावेदार
वर्ष 2016 में देश के 73 शहर दौड़ में शामिल थे, जिसमें मैसूर को सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया था। 2017 में इनकी संख्या 434 हो गई, इसमें इंदौर ने पहला स्थान प्राप्त किया था, लेकिन इस बार इन शहरों की संख्या दस गुना बढ़कर 4041 पर पहुंच गई है। हालांकि बीते साल शहर ने देश के टॉप-25 शहर में अपना स्थान बनाया था। वर्ष 2018 के लिए 4 जनवरी से सर्वे शुरू किया इस बार सागर और बेहतर करने के लिए कवायद की जा रही है।

बारीकी से होगा सर्वे, तय किए हैं रैकिंग के मापदंड
स्वच्छता रैंकिंग देने के लिए इस बार पूरा पैटर्न भी बदला दिया है। सर्वेक्षण बारीकी से किया जाएगा और अलग-अलग पार्ट के तहत रैंकिंग देने के लिए अंक भी निर्धारित किए जा चुके हैं। गूगल टॉयलेट लोकेटेर के लिए कुल 16 अंक तय किए गए हैं, यानी सभी पब्लिक टॉयलेट की लोकेशन मैप पर अपलोड करने वाले शहर को ये अंक मिलेंगे।

नियर बाय लोकेशन को भी ढूंढ सकेंगे
अ ब आप गूगल मैप पर रेस्टोरेंट, एटीएम, अस्पताल, पैट्रोल पंप की तरह शहर के पब्लिक टॉयलेट की नियर बाय लोकेशन को भी ढूंढ़ सकेंगे। इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय ने सभी निकायों को गाइडलाइंस जारी दी है। पब्लिक टॉयलेट की लोकेशन गूगल मैप अपलोड करने के लिए सर्वे भी शुरू कर दिया गया है।

ये है परेशानी
अब तक शहर के बाजार में पब्लिक टॉयलेट की लोकेशन की नहीं है जानकारी। हाईवे किनारे टॉयलेट का पता नहीं होने से यात्री परेशान। लोकेशन के साथ ही गूगलमैप पर ऑनलाइन फीडबैक देने से होगा सुधार। ज्यादातर टॉयलेट गंदे होने से लोग नहीं कर पा रहे उपयोग।