
Rahul Gandhi's membership of Parliament was terminated under conspiracy
बीना. राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने गांधी तिराहे पर सत्याग्रह किया। सत्याग्रह शाम चार बजे से एक घंटे तक चला। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता मौन धारण कर गांधी प्रतिमा के सामने बैठे रहे। सत्याग्रह के बाद जिलाध्यक्ष आनंद अहिरवार ने सदस्या रद्द होने के संबंध पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा दमनकारी नीति अपनाए हुए है। सरकार की खामियां उजाकर करने वालों पर कार्रवाई कराई जा रही हैं। सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को परेशान करते है। कांग्रेस ने दशकों तक देश में शासन ने किया है, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष का सम्मान किया है, यदि कांग्रेस ने यह नीति अपनाई होती तो भाजपा अस्तित्व में नहीं होती। उन्होंने कहा कि अदाणी का मुद्दा उठाने पर कांग्रेस नेताओं पर इस तरह की कार्रवाई कर देश की जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह यह भूल गए हैं कि जनता सब कुछ देख रही है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। करीब एक घंटे तक कांग्रेसियों ने मौन बैठकर सत्याग्रह किया। सत्याग्रह में प्रदेश महासचिव प्रभुसिंह ठाकुर, वीरसिंह यादव, मुकुल पुरोहित, महेन्द्रसिंह कुर्मी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला सप्रे, मनोहर राय, ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय, शहर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर, कमलेश सिंघई, आसू भाईजान, ओम प्रकाश पंजाबी, नरेश दुबे, इंदर सिंह ठाकुर, इंदर यादव, आशीष चौबे, नरेंद्र सिंह, अनुराग ठाकुर, पीपी नायक, शशिमोहन तिवारी, कृष्णा कैथोरिया सहित अन्य मौजूद रहे।
Published on:
26 Mar 2023 08:41 pm

बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
