7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हड़ली गोशाला में हुई गोवर्धन पूजा और मौनिया नृत्य

पूजन के पूर्व बच्चों, युवा और महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। गोवर्धन पूजन के लिए गांव-गांव के लिए निकले मौनिया गोशाला पहुंचे। मौनियों ने बुंदेलखंड के दिवारी गीत गाए और नृत्य किया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Nov 03, 2024

हड़ली गोशाला में गोवर्धन पूजा 

हड़ली गोशाला में गोवर्धन पूजा 

गोवंश को खिलाई गई खीर-पूरी और घास

सागर. मालथौन विकासखंड की हड़ली गोशाला में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन पूजन के बाद सभी ने गोवंश का पूजन किया। उन्हें खीर-पूरी, हरा चारा खिलाया। पूजन के पूर्व बच्चों, युवा और महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। गोवर्धन पूजन के लिए गांव-गांव के लिए निकले मौनिया गोशाला पहुंचे। मौनियों ने बुंदेलखंड के दिवारी गीत गाए और नृत्य किया। इस दौरान समाजसेवा, उत्कृष्ट कृषि कार्य करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित किया गया।