
सत्य साईं बाबा का 99वां जन्मोत्सव मनाया
सत्य साईं बाबा का 99वां जन्मोत्सव शनिवार शाम सिविल लाइन स्थित साईं निलयम में भजन गाकर मनाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश पुट्टपर्ती के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से नि:शुल्क इलाज करा चुके सुभाष शुक्ल, रवि सेन, डीपी सेन, लाल सिंह तोमर, डॉ. प्रेम चतुर्वेदी ने अपने अनुभव बताए। करुणा गुरु ने बताया कि वे बीते 25 साल से 500 से ज्यादा बच्चों को बाल विकास के माध्यम से नि:शुल्क शिक्षा दे चुकी हैं, जो अभी भी जारी है। बीके गुरु ने मानव सेवा, माधव सेवा का मार्ग अपनाना बताया। मंगल आरती आशा पिंपलापुरे ने की। बाल विकास और सेवा कार्यों का मार्ग प्रशस्त किया गया। इसके पहले सुबह नगर संकीर्तन, नारायण सेवा व रात में कंबल वितरण किया गया।
Published on:
25 Nov 2024 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
