22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News : खेत में चोरी छिपे कर रहे थे अफीम की खेती, जानें कैसे पकड़ाए आरोपी

Sagar News : एमपी के सागर में 740 पौधे के साथ अफीम पकड़ाई है। इसमें आरोपी ने गेंहू और प्याज की फसलों के बीच फसलें लगा रखी थी।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Himanshu Singh

Mar 30, 2024

sagar_news.jpg

मध्यप्रदेश के सागर जिले से अफीम पकड़ी गई है। आरोपियों ने गेहूं और प्याज के बीच अफीम के पौधे लगाए हुए थे। पुलिस ने खेत से लगभग 740 हरे अफीम के पौधों को जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए हुए अफीम के पौधों को सागर के जैसीनगर थाने लाया गया है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सागर के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मनक्याई में चरणलाल काछी के खेत में अफीम के पौधे लगे हुए हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा टीम गठित की गई। जिसके बाद पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए गांव रवाना हुई। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी कि चरणलाल काछी के खेत में गेंहू और प्याज लगी हुई है। इन दोनों फसलों के बीच खेत में 740 अफीम के पौधे लगे हुए थे।

ये भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने बनाई मेनिफेस्टो कमेटी, MP से दो दिग्गजों के नाम


पुलिस ने खेत से 740 अफीम के पौधे जब्त किए हैं। जिनका वजन 53 किलो 700 ग्राम है।इनकी कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रूपए है। खेत से जब्त की गई अफीम को जैसीनगर थाने ले जाया गया है। जहां आरोपियों के खिलाफ धारा 81/24, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस के द्वारा अफीम की खेती के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।