सागर. सहारा इंडिया व साथी फम्र्स द्वारा डायवर्शन शुल्क व ब्याज की राशि जमा न करने के चलते राजस्व विभाग पहले ही उनकी जमीन कुर्क कर चुका है, इसके बाद भी वे बकाया राशि जमा करने तैयार नहीं है। यही कारण है कि राजस्व विभाग शुक्रवार को सुबह 11 बजे से पुराने कलेक्ट्रेट स्थित सागर तहसीलदार कार्यालय में जमीन की खुली नीलामी शुरू कर दी जाएगी। हालही में सागर तहसीलदार कोर्ट ने अंतिम सूचना जारी करते हुए 20 मार्च के पहले राशि जमा करने का समय दिया था, लेकिन इस बीच भी सहारा इंडिया ने राशि जमा नहीं की है। राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सहारा इंडिया व अन्य फम्र्स से जुड़े लोग तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर स्टे की मांग को लेकर हाइकोर्ट भी पहुंचे थे, लेकिन वहां से भी उनकी अपील खारिज कर दी गई। इसके बाद फम्र्स से जुड़े लोग राजस्व विभाग के अधिकारियों से भी मिले, लेकिन दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित नहीं हो सका है।