चना, मसूर व उड़द का भी होगा उठाव
वेयर हाउसिंग के अनुसार साईंखेड़ा स्थित गोदामों में गेहूं का भंडारण तो है ही, इसके अलावा बीते साल भावांतर योजना के तहत खरीदे चना, मसूर व उड़द-मूंग की उपज भी गोदामों में बड़ी मात्रा में भंडारित हैं। गेहूं का उठाव सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पोषण आहार केंद्र सहित अन्य योजना को लेकर लगातार किया जा रहा है। इसके बाद यह भी कहा जा रहा है कि अब यहां पर भंडारित चना, मसूर व उड़द का उठाव भी शुरू होगा। हालांकि इसको कहां भेजा जाना है या क्या उपयोग किया जाएगा यह सोमवार तक ही स्पष्ट हो सकेगा।