
स्कूलों को रुपए दिए पांच हजार, किट में प्लास्टिक की गेंद बल्ला की मिली सामग्री
मुकेश राय@ बांदरी. मालथौन ब्लॉक के २५२ सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए भेजी गई खेल किट की सामग्री और कीमत जनचर्चा का कारण बन गई है।
शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों को ५ हजार रुपए और माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को १० हजार रुपए की खेल किट का वितरण किया गया पर इसकी गुणवत्ता और किट खरीदी की प्रक्रिया पर सवालिया निशान लग गया है। इस मामले में बीआरसी यतिराम तिवारी ने फरवरी के शुरुआत में सभी स्कूलों को खेल की किट खरीदने का निर्देश दिया था। खरीदी प्रक्रिया में सामने आया कि तय राशि के चेक बीआरसी कार्यालय में जमा करना थे। इसके लिए जन शिक्षक को आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी दी गई थी।
यहां किया स्टाक
पाली के एक स्कूल में थोक बंद किट रखवाई गईं थीं। इसके साथ मालथौन के दो अन्य स्कूलों में इसे रखा गया था। पाली से किट का वितरण भी किया गया है।
ये सामग्री दी गई
कैरम बोर्ड
बल्ला दो
स्टंम ३
कास्को बाल ६
वालीबाल १
कमर रिंग 4
रस्सी ८
रिंग ६
प्लास्टिक गेंदे ६
लोहे का गोला १
यह हैं स्कूल और राशि
इस मामले में ब्लॉक के १८२ प्राथमिक स्कूल और ७० माध्यमिक स्कूल से चेक लेने की बात प्रधानाध्यापक और प्रभारियों ने कही है। देखा जाए तो प्राथमिक स्कूल से ही गई राशि ५ हजार प्रति स्कूल के हिसाब से ९ लाख १० हजार की होती है। वहीं ७० माध्यमिक स्कूल से प्रति स्कूल ली गई १० हजार की राशि ७ लाख रुपए होती है। कुल मिलाकर यह राशि १६ लाख १० हजार रुपए होती है।
राशि लैप्स होने का समय नजदीक होने के कारण सभी शिक्षकों से बैठक में कहा गया कि वे खेल सामग्री खरीद लें। अन्य कोई बात चेक जमा करने वाली नहीं कही गई। इस मामले की जांच भी हो जाए तो कोई परेशानी नहीं।
यतिराम तिवारी, बीआरसी
प्राथमिक स्कूल को दी गई सामग्री की कीमत ३ हजार और माध्यमिक स्कूल को दी गई किट की कीमत ६ हजार है। खेल किट की गुणवत्ता भी उत्तम नहीं है।
सुरेश कुमार. सुरेश जनरल स्टोर संचालक, बांदरी
Published on:
21 Feb 2020 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
