19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 अगस्त को शनि देव चमकाएंगे इन 5 राशियों की किस्मत, सुबह से ही दिखेगा असर

3 अगस्त की सुबह से ही उनकी किस्मत शनि देव चमका सकते है,5 राशियों को शनि की इस महिमा का सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।

3 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Aug 02, 2019

shani

3 अगस्त को शनि देव चमकाएंगे इन 5 राशियों की किस्मत, सुबह से ही दिखेगा असर

सागर. सावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चन कर रहे भक्तों के लिए खबर अच्छी है। 3 अगस्त की सुबह से ही उनकी किस्मत शनि देव चमका सकते है। 5 राशियों को शनि की इस महिमा का सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। ग्रहों में हो रहे बदलाव के कारण यह स्थिति बन रही है। यह बात आचार्य पंडित रवि शास्त्री ने दमोह में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कही।

आचार्य रवि शास्त्री के अनुसार सावन के महीने में भोले की आराधना करने से समस्त दोषों से मुक्ति मिलती है। यह समय मेष, वृष, कर्क, मकर और मीन राशि के लिए बेहद खास है, जिन पर भोले की कृपा के साथ-साथ शनि देव की महिमा का असर भी देखने मिल सकता है। पंडित शास्त्री ने इस मौके पर भगवान की महिमा का बखान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

इन पांच राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा


मेष राशि, वृष राशि, कर्क राशि
3 अगस्त की सुबह होते ही अचानक आप के ग्रहों में होने वाले बदलाव आपके लिए बेहद खास होंगे। आपको अपने जीवन में अपार सफलताएं मिलने के योग हैं। आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करने में कामयाबी हासिल करेंगे। जितना आप दूसरों की भलाई करेंगे। अपने जीवन में उतनी ही तेजी से प्रगति करने में कामयाबी हासिल करेंगे। क्रोधित अवस्था आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आपको क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण फैसला ना करें। तो, समझ कर अपने विवेक से कार्य करते हुए आगे बढ़े। आपके जीवन की परेशानियों का अंत होगा। आपके ऊपर शनि महाराज की कृपा दौरान सबसे अधिक रहेगी। सच्चे मन से भोलेनाथ और शनि महाराज की पूजा करके शुरू किया गया कार्य निश्चित तौर पर सफल होगा। आप अपने जीवन में अपार सफलताएं हासिल करते हुए दिन दुगनी रात चौगुनी। तरक्की हासिल करने में कामयाबी हासिल करेंगे।

मकर राशि, मीन राशि
3 अगस्त की सुबह होते ही आप के ग्रहों में होने वाले बदलाव आपके लिए बेहद खास होंगे। आपको अपने दैनिक जीवन में अपार सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करते हुए नई मिसाल कायम करने में कामयाबी हासिल करेंगे। शनि महाराज की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे अधिक रहेगी। परिवर्तन सृष्टि का नियम है। समय-समय पर आपको अपने जीवन में नए नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियों का अंत होगा। बदलाव सृष्टि का नियम है। समय-समय पर आपके जीवन में आपको नए नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके जीवन के सभी प्रकार के दुखों का अंत होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लाइफ में आप जो भी कार्य गरीब और जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए करेंगे। उसमें आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता शनि महाराज आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के दुखों का अंत करेंगे।