1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवजी को दिया सैनिक का रूप, मंदिर में लगे भारत माता के जयकारे

महाशिवरात्रि पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर में दिनभर लगा रहा शिव भक्तों का तांता

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Aakash Tiwari

Mar 05, 2019

Shiva's rendition of the soldier, Bharat Mata in the temple

शिवजी को दिया सैनिक का रूप, मंदिर में लगे भारत माता के जयकारे

सागर. बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित शिव मंदिर में सोमवार को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को सैनिक के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया। शाम को श्रंगार भी आर्मी के गणवेश के रूप में किया गया। यहां उनके नए रूप को देखने आए भक्तों ने भगवान शिव के जयकारों के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। सुबह पंडाल में शिवलिंग निर्माण कराया गया।


मंदिर में कलश स्थापना की गई। महामृत्युंजय समिति के पदाधिकारी डॉ. उमेश मिश्रा ने बताया कि पहले यहां पर एक धर्मशाला थी। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यह धर्मशाला यहां से दूसरी जगह शिफ्ट हो गई थी, लेकिन इसमें रहने वाले वृद्धों ने एक छोटे शिवलिंग को कॉलेज को दिया था और कहा था कि इस शिवलिंग को इसी जगह पर रहने देना और हो सके तो मंदिर निर्माण करा देना। डॉ. पटेल ने बताया कि 2007 की यह बात थी। उन्हें वृद्धों का अनुसरण कर कॉलेज प्रशासन और मेडिकल छात्रों के सहयोग से अब मंदिर निर्माण पूरा हो पाया है।


आज होगा भंडारा

बीएमसी में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।15 हजार से अधिक लोगों को प्रसादी वितरण के लिए आमंत्रित किया गया है। इसको लेकर समितियां बनी हुईं, जो सुबह से रात तक प्रसाद वितरण में सहयोग करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. मनीष जैन, डॉ. शेलेंद्र पटेल, डॉ. उमेश पटेल, डॉ. उमेश मिश्रा, तिलक सिंह, सोनू चुटीले, जगदीश पटेल, इंद्रजीत यादव, मोहन सिंह, अभिषेक व्यास, डॉ. रंजीत लोधी आदि का विशेष योगदान है।

Story Loader