
Shocking News: मध्यप्रदेश के सागर जिले से चौंकानें वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवजात बच्चे के पेट में बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के प्रेग्नेंट रहते कराई गई सोनोग्राफी में जांच में पता चला था। इस मामले के सामने आते ही कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
इस मामले के मेडिकल की भाषा में फीट्स इन फीटू कहते हैं। यह मामला काफी रेयर होता है। नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। बच्चे के जीवन को बचाने के लिए सर्जरी ही एकमात्र उपाय है। ऐसा केस लाखों महिलाओं में किसी एक का मिलता है।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद पाया गया कि महिला के गर्भ के अंदर एक और बच्चा है। इस दौरान महिला को मेडिकल कॉलेज में प्रसव कराने की सलाह दी गई. लेकिन आंगनवाड़ी के मामले को देखते हुए उसका प्रसव केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही हुआ।
डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे केस काफी कम पाए जाते हैं। 5-6 लाख मामलों में ऐसे केस किसी एक में पाए जाते हैं। अभी तक दुनिया में केवल इस तरह के 200 केस पाए गए हैं।
Updated on:
23 Sept 2024 09:03 pm
Published on:
23 Sept 2024 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
