17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कूडो में लगातार 9वीं बार सागर बना ओवरऑल चैम्पियन, 78 खिलाडिय़ों ने जीते पदक

कूडो एसोसिएशन ऑफ मप्र ने 9 वीं राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर पब्लिक स्कूल में किया। प्रतियोगिता 30 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित हुई। जिसमें 22 जिलों के लगभग 400 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Sep 06, 2024

कूडो में लगातार 9वीं बार सागर बना ओवरऑल चैम्पियन

कूडो में लगातार 9वीं बार सागर बना ओवरऑल चैम्पियन

इंदौर में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 22 जिलों की टीम ने लिया हिस्सा

सागर. कूडो एसोसिएशन ऑफ मप्र ने 9 वीं राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर पब्लिक स्कूल में किया। प्रतियोगिता 30 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित हुई। जिसमें 22 जिलों के लगभग 400 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने भाग लिया। सागर के 82 कूडो खिलाडिय़ों में से 78 खिलाडिय़ों ने पदक जीतकर सागर को लगातार 9 वीं बार ओवरआल चैम्पियन बनाया। द्वितीय स्थान पर भोपाल एवं तृतीय स्थान पर रीवा जिला रहा। सागर के 35 खिलाडिय़ों ने स्वर्ण, 20 रजत एवं 22 ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता समापन समारोह के मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता सौरभ गुरजर, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य सुधा पाण्डे, कूडो स्पोर्ट्स कोटे से नियुक्त इंकमटैक्स अधिकारी सोहेल खान थे। खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर एसोसिएशन के चेयरमेन नगर विधायक शैलेंद्र जैन, उपाध्यक्ष डॉ नईम खान, जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा, संजय दादर, मधुर पुरोहित, डॉ गणेश चौबे, माइकल नथेनियल, सारांश मिश्रा एवं शरद मिश्रा आदि ने बधाई दी।
इन खिलाडिय़ों ने जीत हासिल
स्वर्ण पदक - दक्ष योगेष देसाई, नवनाथ माने, आरव जैन, अमात्य जैन, तनिश पटेल, सात्विक गुप्ता, नावेद खान, यशवंत गोपाल कदम, सारथक, काव्यांश सोलंकी, समान्यु चौधरी, मानस भट्ट, सौरभ सिंह, कृष्णा बाटिया, आर्यन सिंह, अभिषेक राठौर, उत्कर्ष पटैल, हर्ष सेन, अपूर्व सेन, मोहम्मद सोहेल खान, आमिर खान।

  • दीपांशा सिंह, अंशिका तिवारी, स्वारा राजेन्द्र गलगाते, चित्रांशी नेगी, अवनी सेन, दिवी जैन, मन्नत शाह, सम्बोधी नायक, कल्याणी तिवारी, इशिका मिश्रा, वैशाली झा, दीक्षा सेन, वैष्णवी सिंह, श्रेया गुप्ता।रजत पदक - विराज कनीफानाथ काशिद, वेद सतप्पा सागर, आरूश राजेन्द्र नागरे, पंकज, जैद खान, प्रशांत सिंह, अक्षय विश्वकर्मा, अनादि सुरवारिया, उत्कर्ष सेन, आदर्श कौरव।
  • पावनी सिंह, आराध्या दुबे, सिद्धि चौहान, भव्या अन्ना साब, आभ्या पुरोहित, निकिता महादेव, मेघा राज, प्रियंका इक्का, पूनम कुशवाहा, प्रामिता, शिवानी चौधरी, मेधा।कांस्य पदक - श्रेयश बाबन ताम्रे, ध्वजवीर पुरोहित, भुवन अन्नासाब, श्रेष्ठ यादव, आमर्श सिंघई, कार्तिक अनबधाह पोते, पुष्प प्रणव सोनी, सिद्धार्थ यादव, अनुज अशोक पाटिल, कृष्णा आनंद, युवराज पवार,
  • हर्षिता तिवारी, अनामिका, अरूण्या ठाकुर, पूर्वी यादव, नंदिनी दुबे, आस्था मिश्रा, प्रज्ञा सिंह वर्मा, श्रद्धा साहू, वंदना चौधरी।