
Straw reaper Straw FArmer Narwai Fertile
रहली. शासन की रोक के बावजूद भी रोजाना किसान खेतों में गेहूं की फसल कटने के बाद खड़ी नरवाई में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि रोजाना कहीं न कहीं आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। करीब पंद्रह दिनों में शायद ही कोई दिन ऐसा निकला हो जिसमें फसल या नरवाई में आग लगने की घटना सामने न आई हो। एेसे हादसों में फसल के नुकसान के साथ ही मिट्टी की उर्वरता पर भी असर पड़ रहा है।
वरिष्ठ कृषि विस्तारक अधिकारी आरबी सविता का कहना है कि किसान कम्बाइन हार्वेस्टर का उपयोग कर फसल की काटाई कर रहे हैं। जिससे खेत में लगभग 10 से 12 इंच लम्बे डंठल रह जाते हैं। जिन्हें नष्ट करने के किसान आग सहारा ले रहे हैं। जिससे जैविक संपदा भी नष्ट हो रही है।
नरवाई की कटाई के लिए स्ट्रा रीपर से उपयोग कर भूसा तैयार किया जा सकता है। जिसे बेचकर अतिरिक्त आय भी हो सकती है।
जैविक खाद बनना बंद हो जाती है
मिट्टी परीक्षण केन्द्र प्रभारी डीके पटैल, टेक्निशयन राजेश लारिया ने बताया कि नरवाई में आग लगाने से उर्वरता क्षमता के साथ-साथ मिट्टी में उपलब्ध जैव विविधता समाप्त हो जाती है। इससे भूमि में उपस्थित सूक्ष्म जीव जलकर नष्ट हो जाते हैं। जिससे जैविक खाद बनना बंद हो जाता है। भूमि की उपरी पर्त पर पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो आग की चपेट में आने से भूमि कठोर होती है साथ ही जल धारण क्षमता घट जाती है। जिसका असर फसलों के पैदावार पर पड़ता है।
हो चुकीं कई घटनाएं
फायर ब्रिगेड के चालक रामकृष्ण रैकवार एवं चैनसुख कुम्हार ने बताया कि अभी तक खेतों में आगजनी के करीब 10 से 12 हादसे हो चुके हैं। जिसमें किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जिनमें बगरोन, जूना, पाटई, रामपुर, चांदपुर, पिपरिया, मानेगांव, पिपरिया गढाकोटा, चनगुंवा, महराजपुर, तिंन्सी, गुवारी, अनंतपुरा शामिल हैं।
सरेराह मोबाइल छीनने वाले आरोपियों को जेल भेजा
सागर. मोबाइल लूटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को मोबाइल जब्त करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है। गोपालगंज पुलिस ने ३० मार्च की रात तिली रोड स्थित हनुमानमंदिर के पास खड़े युवक के हाथ से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर भाग निकले थे। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को संजय ड्राइव की ओर से भागते समय दबोच लिया था।
पूछताछ में आरोपी अजय पुत्र गजराज चढ़ार और पुष्पेन्द्र चढ़ार निवासी लखनी से बाइक, राजेश पुत्र कंछेदी पटेल निवासी कनेरा देव से युवकों से लूटे गए मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ पूरी होने के बाद कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Published on:
03 Apr 2018 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
