
तेज धूप से सड़कें सूनीं, पानी को तरसे जानवर
रहली. तेज धूप और गर्मी ने जहां आम लोगोँ को हलाकान किया हुआ है। सड़कें सूनीं पड़ीं हैं लोग घर से निकलने से बच रहे हैं वहीं जंगल के जानवर भी इससे अछूते नहीं हैं। इस गर्मी ने इन्हें भी एहसास करा दिया है और भोजन पानी की तलाश में यहां से वहां भटने को मजबूर कर दिया है। लाक डाउन के दौरान जहां वाहनों की आवाजाही कम हुई है तो सडकों पर आम रास्तों में एवं नगरीय सीमाओ में जंगल के पशुओं का दिखना अब स्वाभाविक हो गया है। अभी रहली नगर में बड़ी संख्या में बंदरों का डेरा है जो बंदर पहले कभी सागर या जबलपुर जाते समय रास्ते में दिखते थे वे आजकल नगर की छतों, बड़े पेडों पर आसानी से देखे जा सकते है। पिछले दिनों कालेज रोड पर एक बिजली डीपी के करंट से एक बंदर की मौत हो गई थी। भोजन पानी की तलाश में अब ये नगर की सीमा में आने लगे हैं। इनसे लोगों को परेशानी तो कोई भी नही लेकिन डर सबको लगता है। जंगलों में भोजन पानी की कमी होने के कारण इनका भी बस्तियों में आना शुरू हो गया है।
जानकार लोगो का कहना है कि जंगलों में पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर बड़ी राशि खर्च की जाती है लेकिन इनसे काम क्या हुआ इसका आज तक पता नहीं चल पाता।
यदि जंगलों में इंतजाम सही हो तो कोई भी जानवर अपना ठिकाना छोड़ कर बाहर नहीं आएगा।
Published on:
28 May 2020, 5:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.