इन बातों का रखें ध्यान
शिक्षक टीकाराम त्रिपाठी ने बताया कि मंडल की परीक्षाओं में समय-समय पर बैठक व्यवस्था परिवर्तित होती रहती है, इसलिए परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले पहुंचे और अपना कक्ष, रोल नंबर, डेस्क आदि को तलाशकर आराम से बैठ जाएं। घर से निकलने के पहले पैन, स्केल और अन्य सामग्री एक बार जरूर चेक कर लें। पेपर भले तीन घंटे यानी 180 मिनट का होता है, लेकिन उसे आप ढाई घंटे या 150 मिनट को लेकर पेपर हल करने बैठे। पेपर शुरू होने के पहले के 15 मिनट प्रश्नपत्र को ठीक से पढऩे और समझने के लिए और आखिरी के 15 मिनट ठीक से उत्तरपुस्तिका को चेक करने के लिए लेकर चलें। 10 अंक वाले प्रश्न के उत्तर के लिए 15 मिनट से ज्यादा का समय नहीं देना है और 5 अंक वाले में 7 मिनट।