6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, दोपहर में सडक़ों पर पसर सन्नाटा, मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले लोग

शहर मेंं शनिवार को सुबह से ही गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। पिछले दो वर्षों का रिकार्ड टूट गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Apr 19, 2025

weather sagar

weather sagar

शनिवार को भी सुबह से चल रहीं गर्म हवाएं

सागर. शहर मेंं शनिवार को सुबह से ही गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। पिछले दो वर्षों का रिकार्ड टूट गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे वर्ष 2022 में 29 अप्रेल को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था, लेकिन इस बार अप्रेल के तीसरे सप्ताह में ही रिकार्ड तोड़ गर्मी ने परेशान किया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से ही सडक़ों पर सन्नाटा पसर गया। जो लोग घरों से बाहर निकले वे मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। बाजार में लोग ठंडे पेय पद्धार्थों का सहारा लेते नजर आए।

अभी नहीं मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि अगले 48 घंटे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिक हीट की वजह से लोकल सिस्टम के कारण बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तापमान में कमी नहीं आएगी। 20 अप्रेल के आंधी-तूफान और गरज चमक की संभावना है। जिससे गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय लोग 12 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरत पडऩे पर ही घरों से बाहर निकले, क्योंकि इन्हीं चार घंटों में तेज धूप होती है।

ये सावधानी बरतें

- मौसम विभाग के अनुसार गर्मी व लू से बचाओ के लिए खूब पानी पीएं और खाली पेट न रहें। शराब व चाय-कॉफी के अधिक सेवन से बचें।

- ठंडे पानी से नहाएं, सर ढके व हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहने, बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े, दिन में 12 से 4 के मध्य बाहर जाने से बचें, धूप में नंगे पांव न चलें, बहुत अधिक भारी कार्य न करें।

- बाहर निकलना आवश्यक हो तो छतरी व धूप के चश्मे का उपयोग करें, धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी जरूर पीएं।

- बुखार व लू लगने पर निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग करें। ओआरएस का घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, फलों के रस आदि का सेवन करें।

दिनभर ऐसी रही पारे की चाल

सुबह 5.30 - 27.6

सुबह 8.30 बजे - 32.4

सुबह 11.30 बजे - 40.6

दोपहर 2.30 बजे - 42.0

शाम 5.30 बजे - 40.0

(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)