फुहारों के बीच महिलाएं आयोजित कर रही कार्यक्रम
सागर . फुहारों के बीच महिलाओं का सावन सेलिब्रेशन जारी है। सावन के पलों को यादगार बनाने के लिए उन्होंने इवेंट प्लानर तक की मदद लेना शुरू कर दी है। ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने धूमधाम से हरियाली तीज उत्सव मनाया। इसमें महिलाओं ने गुलाबी रंग की साड़ी और हरे रंग की चूड़ी पहनी। साथ ही साथ कार्यक्रम को खास बनाने के लिए कई प्रतियोगिता की। बुंदेली गानों की धुनों पर महिलाओं ने डांस किया और सावन में झूले का आनंद भी उठाया। इस मौके पर सांसद लता वानखेड़े, समाजसेवी अनुश्री जैन, महापौर संगीता तिवारी व पारुल साहू भी उपस्थित रही।गोपियां बनी महिलाएंकैलाश मानसरोवर में भी महिलाओं ने सावन उत्सव मनाया। यहां महिलाएं गोपियां बनकर पहुंची। सावन में हरी चूडिय़ां पहुंची। खान-पान के स्टॉल सजाए गए। महिलाओं ने सावन की मल्हार सुनाई। कविता लारिया ने बताया कि सावन को खास बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।रैंप वॉक के साथ मेंहदी रचाईसमाजसेवी निक्की साहू के सहयोग से जय सुधा पैलेस में महिलाओं के लिए रैंप वॉक प्रतियोगिता हुई। मेंहदी व चूड़ी के कॉर्नर लगाए गए। सावन में मेंहदी रचाकर डांस किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई।